पाकिस्तान से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बुघवार को उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में फील्ड में खेलते वक्त 3 बच्चों की ग्रेनेड फटने से मौत हो गई। जबकि 2 अन्य बच्चे जख्मी हो गए। घटना पेशावर की है। 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बुघवार को उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में फील्ड में खेलते वक्त 3 बच्चों की ग्रेनेड फटने से मौत हो गई। जबकि 2 अन्य बच्चे जख्मी हो गए। घटना पेशावर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि पेशावर के एक गांव में चार भाई और 1 पड़ोसी बच्चा मैदान में खेल रहे थे। तभी उन्हें वहां ग्रेनेड मिला। बच्चों ने इसे खिलौना समझ कर उठा लिया और खेलने लगे। 

पत्थर पर मारने से हुआ धमाका
इसके बाद एक बच्चे ने ग्रेनेड को पत्थर पर मार दिया। इससे धमाका हो गया। पुलिस ने 3 बच्चों की मौत की पुष्टि की है। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं आम हैं। 

हथियारों की होती है तस्करी
इस इलाके में अफगानिस्तान से पुराने मोर्टार, तोप के गोले और अन्य छोड़े गए युद्धपोतों की तस्करी की जाती है। इनमें से कुछ 1980 के दशक के सोवियत युद्ध के हथियार भी शामिल होते हैं। यहां पिछले साल एक दुकान में धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई थी। दुकानदार पुराने मोर्टार को ठीक करने की कोशिश कर रहा था, तभी यह धमाका हो गया।