सोमवार रात भी पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में मनयारी-चोरगली क्षेत्र में सीमा पार से गोलीबारी की। सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ ने भी इसका जवाब दिया।

जम्मू: पाकिस्तानी रेंजरों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में LOC का एक बार फिर उल्लंघन किया और पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किया संघर्षविराम का उल्लंघन

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले के किरनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ सुबह करीब आठ बजे गोलीबारी बंद हुई।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात भी पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में मनयारी-चोरगली क्षेत्र में सीमा पार से गोलीबारी की। सीमा की सुरक्षा में तैनात बीएसएफ ने भी इसका जवाब दिया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)