प्रसिद्ध रामकृष्ण मठ के उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद जी महाराज का शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे कोरोना से संक्रमित थे और अस्पताल में भर्ती थे। निमोनिया की शिकायत के बाद उनका सिटी स्कैन कराया गया था, इसमें उनके कोरोना की पुष्टि हुई थी। 

कोलकाता. प्रसिद्ध रामकृष्ण मठ के उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद जी महाराज का शुक्रवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे कोरोना से संक्रमित थे और अस्पताल में भर्ती थे। निमोनिया की शिकायत के बाद उनका सिटी स्कैन कराया गया था, इसमें उनके कोरोना की पुष्टि हुई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवमयानंद जी महाराज के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, रामकृष्ण मठ के स्वामी शिवमयानंदजी महाराज सामाजिक सशक्तिकरण पर केंद्रित सामुदायिक सेवा पहल में काफी सक्रिय थे। संस्कृति और आध्यात्मिकता की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। ओम शांति। 

सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल ने जताया दुख
स्वामी शिवमयानंद रामकृष्ण मिशन की कई शाखाओं के प्रभारी थे। स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास और काशीपुर उदयनबाटी तथा कांकुड़गाछी मठ का प्रभार भी उन्हीं पर था। उनके निधन पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। 

राज्यपाल धनखड़ ने ट्वीट किया, रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान कोलकाता के उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद जी महाराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रात 9:05 बजे आखिरी सांस ली है। वह कोरोना और निमोनिया पीड़ित थे। वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने लिखा, रामकृष्ण मठ के उपाध्यक्ष स्वामी शिवमयानंद जी महाराज का निधन काफी दुखद है। उनके जाने से आध्यात्मिक जगत को बडी क्षति हुई है।