09:35 AM (IST) Aug 15
'देश में सेकुलर सिविल कोड होना चाहिए'

पीएम मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कई बार यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया है। देश के एक वर्ग का मानना है कि हम कम्यूनल सिविल कोड में जी रहे हैं। इसमें जाति-वर्ग, समुदाय के नाम पर भेदभाव होता है। हमें साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने वाले सिविल कोड को छोड़कर सेकुलर सिविल कोड को अपना चाहिए। इससे देश में एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा।

09:28 AM (IST) Aug 15
2036 का ओलंपिक भारत में कराने की तैयारी

पीएम ने कहा कि हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। खेलों में भी हमने झंडे गाड़े हैं। टी-20 विश्वकप 2024 जीतकर भारत ने अपना परचम लहराया है। अब अगली तैयारी ओलंपिक की है। हम 2036 में भारत में ओलंपिक प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं।

09:16 AM (IST) Aug 15
'पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंसा थम जाए यही कामना"

पीएम मोदी ने कहा अपने भाषण के दौरान पड़ोसी देश बांग्लादेश में चल रही हिंसा की निंदा की। पीएम ने प्रदर्शनकारियों के उग्र प्रदर्शन, तोड़फोड़, अराजकता और हिन्दुओं के घरों और मंदिरों पर हमले को लेकर नाराजगी जताई। कहा, बांग्लादेश में हालात सामान्य हो जाएं यही कामना करता हूं।

09:10 AM (IST) Aug 15
पीएम ने दी खुशखबरी, मेडिकल क्षेत्र में बढ़ाई जाएंगी 75 हजार सीटें

पीए्म मोदी ने कहा कि शिक्षा की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है लेकिन मेडिकल क्षेत्र में अभी भी 25 हजार युवा विदेश में पढ़ने जा रहे हैं। पिछले 10 सालों में मेडिकल सीटों को एक लाख कर दिया गया है। इसके बाद भी कमी देखने को मिल रही है। इसलिए हमने आने वाले पांच साल में मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है।

09:00 AM (IST) Aug 15
पीएम बोले- अराजकता करने वाले दंडित किए जाएंगे

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रेजिंडेंट डॉक्टर की हत्या और रेप मामले की पीएम ने निंदा की। उन्होंने कहा कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान अराजकत फैलाने वालों और हिंसा फैलाने वालों पर भी सरकार सख्त है। अपराध के खिलाफ विरोध करने के दौरान अराजकता फैलाना गलत है और दोषियों को दंडित भी किया जाएगा। 

08:50 AM (IST) Aug 15
'हर दिक्कत के लिए सरकार को चिट्ठी लिखें देशवासी'

पीएम मोदी ने कहा कि हमें समस्याओं के समाधान के लिए उसे सरकार तक पहुंचाने की जरूरत है। सभी देशवासी युवा हों या महिलाएं समस्याओं को लेकर अपनी सरकार को चिट्ठी लिखकर जानकारी जरूर दें। सभी राज्यों में सरकारें संवेदनशील हैं और जरूर कदम उठाएंगी। सरकार जनता की हर समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का प्रयास करती है। 

08:40 AM (IST) Aug 15
पंचायत से लेकर केंद्र तक मिशन मोड पर काम करे

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि देश को विकसित भारत बनाने और आगे ले जाने के लिए काम के तरीकों में और बदलाव करना होगा। सभी स्तरों पर चाहे वह छोटे से लेकर बड़े तक, पंचायत लेवल से लेकर केंद्र सरकार तक हमें मिशन मोड के रूप में काम करना होगा ताकि हर व्यक्ति के जीवन में सुधार आए।

 

08:35 AM (IST) Aug 15
पीएम बोले- सेना की बहादुरी पर होता है गर्व

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम देश की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं। सेना को भी खुली छूट दी गई है कि वे अपने स्तर से दुश्मनों के खिलाफ कदम उठाएं। देश के जवान सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्र्राइक या आतंक का खात्मा करते हैं तो गर्व महसूस होता है। इंडियन आर्मी देश के दुश्मनों के सामने चट्टान की तरह खड़ी है। हमें जवानों पर गर्व है।  

08:29 AM (IST) Aug 15
2047 तक विकसित भारत का निर्माण

पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का भी दोहराया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कहने की बात नहीं है बल्कि एक संकल्प के रूप में इस दिशा की ओर तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी देशवासियों से सुझाव भी मांगें जा रहे हैं। किसान, कारोबारी, युवा, महिलाएं, शिक्षक हर वर्ग अपने सुझाव दे भी रहा है जिस पर विचार किया जा रहा है।  2047 में विकसित भारत के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा।

08:24 AM (IST) Aug 15
40 करोड़ अंग्रेजों को खदेड़ सकते हैं तो 140 करोड़ क्या नहीं कर सकते

पीएम ने कहा कि आज देश की आबादी 140 करोड़ हैं। जब अंग्रेजों का राज था तो हम कुल 40 करोड़ थे। जरा सोचिए जब 40 करोड़ ने अंग्रेजों को खदेड़कर आजादी हासिल कर ली तो 140 करोड़ देशवासी क्या नहीं कर सकते हैं। आज विदेशों तक में भारत की ओर आशा की दृष्टि से देखा जा रहा है। देश हर बुलंदियों को छूने के लिए तैयार है। हमें कदम से कदम मिलाकर और कंधे से कंधा मिलाक आगे बढ़ने की जरूरत है। 

08:18 AM (IST) Aug 15
प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल प्राकृतिक आपदाओं में सैकड़ों जाने गई हैं और हजारों परिवर बिखर गए है। कई लोगों की गृहस्थियां भी तबाह हो गईं हैं। सभी पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। यह घटनाएं दिल को आहत करने वाली हैें।  लोगों ने अपनी संपत्ति खो दी जबकि राष्ट्रीय संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है। ईश्वर से आपदाओं में मृत लोगों की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। पूरा देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ ही और हर संभव मदद के लिए तैयार है। 

08:12 AM (IST) Aug 15
आज वीर सपूतों को नमन करने का दिन

पीएम मोदी ने आज लाल किले पर झंडा रोहण के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज वीर सपूतों को नमन करने का दिन है। उन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने का दिन है जो देश को आजादी दिलाने के लिए हंसते-हसंते फांसी पर चढ़ गए। आज हम स्वतंत्रता दिवस का ये पर्व मना रहे हैं तो सिर्फ इसलिए क्योंकि आजादी के दीवानों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं। ऐसे वीर सपूतों को मैं नमन करता हूं। आज भी देश के वीर सेनानी भारत को विश्व की उंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना पूरा प्रयास कर रही है। देश के प्रति हर हिन्दुस्तानी के मन में वही श्रद्धा होती है चाहे वह गरीब हो, अमीर हो, किसान हो या उद्योगपति हो या किसी भी वर्ग का हो।

07:46 AM (IST) Aug 15
झंडारोहण के बाद हेलीकॉप्टर्स से पुष्पवर्षा

प्रधानमंत्री मोदी के झंडारोहण के बाद राष्ट्रीय ध्वज का सलामी दी गई। इसके साथी ही वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। 

07:39 AM (IST) Aug 15
पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 11वीं बार झंडा फहराया। तिरंगा लहराने के साथ ही राष्ट्रगान की ध्वनि बजने लगी और सभी लोग राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में  खड़े हो गए। 

07:35 AM (IST) Aug 15
लाल किला परिसर में हर तरफ तिरंगा

लाल किले परिसर में हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। परिसर की फूलों से आकर्षक सजावट की गई है। स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी जिसे देखने के लिए सुबह से भीड़ जुटने लगी है। 

07:28 AM (IST) Aug 15
पीएम मोदी लाल किला पहुंचे, कुछ ही देर में करेंगे झंडारोहण

पीएम नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वह झंडारोहण करने के साथ राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर वह 11वीं बार देश को संबोधित करेंगे। 

07:23 AM (IST) Aug 15
अमित शाह, अजित डोभाल और किरेन रिजीजू पहुंचे लाल किला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, एनएसए अजित डोभाल और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू भी लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचे। कुछ ही देर में पीएम मोदी करेंगे झंडारोहण। 

Read more Articles on