इस ब्रिज के बनने से महाराष्ट्र के कई शहरों की आपसी दूसरी घंटों की बजाय मिनटों में हो जाएगी। हालांकि, तेज रफ्तार की वजह से इस ब्रिज पर ट्रैक्टर, ऑटो या बाइक को प्रतिबंधित किया गया है।

Atal Setu inauguration: महाराष्ट्र यात्रा पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के सबसे लंबे सी ब्रिज का उद्घाटन किया। बहुप्रतिक्षित सी ब्रिज मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) बीते दिनों बनकर तैयार हुआ था। इस सी ब्रिज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया था। इस ब्रिज के बनने से महाराष्ट्र के कई शहरों की आपसी दूसरी घंटों की बजाय मिनटों में हो जाएगी। हालांकि, तेज रफ्तार की वजह से इस ब्रिज पर ट्रैक्टर, ऑटो या बाइक को प्रतिबंधित किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु

मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) को 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी - न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम से जाना जाएगा। इस पुल के निर्माण में 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। यह पुल करीब 21.8 किलोमीटर लंबा है। 

स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL)पर बाइक-ऑटो और ट्रैक्टर को चलने की इजाजत नहीं है। सी ब्रिज पर चार पहिया वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। पुल पर चढ़ने और उतरने की जगह पर गति 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी। यह मुंबई के सेवरी से निकलकर रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में खत्म होता है। मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को मुंबई पोर्ट-सिवड़ी निकास (निकास 1 सी) से जाना होगा। वे 'गाडी अड्डा' के पास अटल पथ पर आ सकते हैं।

महाराष्ट्र दौरे पर हैं पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी में अटल बिहारी वाजपेई सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन भी शामिल रहा। उन्होंने अटल सेतु की यात्रा भी की है। इसके बाद पीएम नवी मुंबई में रोड शो किया। पीएम नवी मुंबई के एयरपोर्ट ग्राउंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।

यह भी पढ़ें:

जहां प्रभु श्रीराम ने काटा था वनवास, मोदी ने किया श्रमदान