केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 22 अक्टूबर को 56 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, अमित शाह भारत की प्रगति में जो योगदान दे रहे हैं, उसका पूरा देश गवाह है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। 

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 22 अक्टूबर को 56 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, अमित शाह भारत की प्रगति में जो योगदान दे रहे हैं, उसका पूरा देश गवाह है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, अमित शाह जी को जन्मदिन की बधाई। हमारा देश उस समर्पण और उत्कृष्टता का गवाह है, जिससे वे भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। भाजपा की मजबूती में उनका योगदान भी स्मरणीय है। ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।

Scroll to load tweet…


गौतम गंभीर ने दी बधाई

Scroll to load tweet…

मुंबई में हुआ था जन्म
अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक जैन बनिया परिवार में हुआ था। कम ही लोगों को पता होगा कि अमित शाह का पूरा नाम अमित अनिलचंद्र शाह है। राजनीति में आने से पहले वे प्लास्टिक पाइप का पारिवारिक बिजनेस संभालते थे। शाह की शादी 1987 में महज 23 साल की उम्र में हो गई थी। अमित शाह की पत्नी का नाम सोनल शाह है। उनका एक बेटा है जिसका नाम जय शाह है।