कोरोना महामारी में काम करने वाले कोरोना वारियर्स के लिए एक अच्छी खबर है। कोरोना वारियर्स को बीमा से कवर करने वाली भारत सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह योजना जुलाई तक के लिए वैध होगी।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी में काम करने वाले कोरोना वारियर्स के लिए एक अच्छी खबर है। कोरोना वारियर्स को बीमा से कवर करने वाली भारत सरकार की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह योजना जुलाई तक के लिए वैध होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएमजीकेपी के तहत कोरोना वारियर्स को 50 लाख तक कवर

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत कोरोना काल में काम करने वाले कर्मचारियों को पचास लाख रुपये तक का बीमा कवर किया जाता है। बीते दिनों इस योजना की अवधि खत्म होने के बाद 24 अप्रैल तक बढ़ाई गई थी। लेकिन एक बार फिर सरकार ने तीन महीने के लिए इसको बढ़ा दिया है। भारत सरकार के डिप्टी सेके्रटरी एस नायक ने इसके लिए पत्र जारी किया है।