जामिया यूनिवर्सिटी के बाद रविवार को अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में भी नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों और पुलिस में हिंसक झड़प हुई। उत्तर प्रदेश डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि इस झड़प में 10 पुलिसकर्मी और 30 छात्र जख्मी हुए हैं। 

लखनऊ. जामिया यूनिवर्सिटी के बाद रविवार को अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में भी नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों और पुलिस में हिंसक झड़प हुई। उत्तर प्रदेश डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि इस झड़प में 10 पुलिसकर्मी और 30 छात्र जख्मी हुए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एएमयू के छात्र जामिया यूनिवर्सिटी में पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प का विरोध कर रहे थे। इसके बाद यहां स्थिति बिगड़ गई। पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। अलीगढ़ में रात 10 बजे तक इंटरनेट पर रोक लगाई गई है। वहीं, यूपी के मेरठ, बुलंदशहर, कासगंज, बागपथ, सहारनपुर और बरेली में धारा 144 लागू की गई है।

आज खाली कराई जाएगी यूनिवर्सिटी
एएमयू प्रशासन ने परीक्षा स्थगित करते हुए 5 जनवरी तक छुट्‌टी घोषित कर दी है। ओपी सिंह ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि आज यूनिवर्सिटी खाली करा ली जाएगी और छात्रों को घर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि झड़प में 10 पुलिसकर्मी और 30 छात्र जख्मी हुए हैं। पुलिस ने छात्रों से हॉस्टल खाली कराने के लिए कहा जा रहा है। 15 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। हम हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनपर कार्रवाई करेंगे। 

दिल्ली के जामिया इलाके में हिंसक प्रदर्शन के बाद हुई थी झड़प
रविवार को दिल्ली के जामिया इलाके में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे। थोड़ी देर में ये विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने 4 डीटीसी बसों को आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने जामिया यूनिवर्सिटी में घुसकर कार्रवाई की।