07:25 PM (IST) Aug 10
अधीर रंजन चौधरी को सस्पेंड किया

अविश्वास प्रस्ताव के तीसरे दिन अधीर रंजन चौधरी और वीरेंद्र सिंह मस्त के अमर्यादित बयान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों का पक्ष जानना चाहा। वीरेंद्र सिंह मस्त ने तुरंत माफी मांग ली। संसदीय कार्यमंत्री के प्रस्ताव को ध्वनि मत से अधीर रंजन चौधरी को सदन की आगे की कार्यवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

07:23 PM (IST) Aug 10
विपक्ष की अनुपस्थिति में ध्वनिमत से प्रस्ताव गिरा

पीएम मोदी के भाषण के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने गौरव गोगोई का नाम पुकारा। लेकिन विपक्ष के वॉकआउट की वजह से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के लिए ध्वनिमत से पक्ष-विपक्ष की हामी भरने का प्रस्ताव दिया। विपक्ष की अनुपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया। 

07:21 PM (IST) Aug 10
इतिहास कर्म को देखकर फैसला करता

पीएम मोदी ने कहा कि यहां जो बोला जाता है वह थोड़ी देर के लिए रिकॉर्ड में तो चला जाएगा लेकिन इतिहास कर्म को देखते हुए फैसला करता है। उन्होंने कहा कि सदन से आग्रह करता हूं कि आइए मिलकर चलें, राजनीति न करके मणिपुर के लोगों को साथ लेकर चलें। 

07:18 PM (IST) Aug 10
भारत का विश्वास ही दुनिया के विश्वास को बढ़ा रहा

पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत न दबाव में आता है न दबाव में रहता है। आज का भारत संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। जब देश का मानस विश्वास करने लगता है तो दुनिया भी विश्वास करने लगता है। भारत के लोग इस विश्वास को न तोड़े। 

07:10 PM (IST) Aug 10
नार्थ-ईस्ट हमारी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में शांति स्थापना के लिए प्रयास हो रहा है। राजनीति से इसको दूर रखेंगे तो जल्दी शांति होगी। हमारे लिए नार्थ-ईस्ट सबसे महत्वपूर्ण। मणिपुर हमारी ताकत बनने जा रहा है। नार्थ-ईस्ट के विकास को हमारी सरकार ने पहली प्राथमिकता दी है। पहली बार मणिपुर में रेल पहुंची। पहली बार नार्थ-ईस्ट में वंदे भारत पहुंचा। पहली बार सिक्किम में रेल पहुंचा। पहली बार मणिपुर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी। उन्होंने कहा कि जब हम सबका साथ सबका विकास कहते हैं तो यह हमारे लिए नारा नहीं बल्कि कमिटमेंट है। उन्होंने कहा कि हम देश के विकास के लिए निकले लोग हैं, शरीर का कण-कण देश के लिए समर्पित है।

07:06 PM (IST) Aug 10
मणिपुर के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

पीएम मोदी ने कहा कि नार्थ ईस्ट की जिम्मेदार कांग्रेस है। इनकी राजनीति जिम्मेदार है। मणिपुर भारतीय संस्कारों से ओतप्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम, आजाद हिंद फौज के लिए बलिदान देने वाला मणिपुर कांग्रेस के शासन में अलगाव की बलि चढ़ गया। मणिपुर में एक समय था हर व्यवस्था उग्रवादी संगठनों की मर्जी से चलती थी। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। सरकारी दफ्तरों में महात्मा गांधी की फोटो नहीं लगाई जाती थी तो सरकार कांग्रेस की थी। उन्होंने कहा मोरांग में नेताजी की फोटो पर बम फेंका तब सरकार किसकी थी। इस पर सत्ताधारी सांसदों ने कांग्रेस का नाम लिया। लाइब्रेरी में रखी गई किताबों को जब जलाया गया तो सरकार किसकी थी, जब मंदिर में घंटी नहीं बजने दिया जाता था, इंफाल में मंदिर में बम फेंककर श्रद्धालुओं की जान ली गई तो सरकार किसकी थी? मणिपुर में आईएएस-आईपीएस अफसरों को वहां काम करने के लिए अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा उग्रवादी संगठनों को देना पड़ता था तो सरकार कांग्रेस की थी। कांग्रेस देश के लिए नहीं सोचती न ही देश की कठिनाईयों के लिए सोचती। इनको राजनीति के अलावा कुछ नहीं सूझता।

07:02 PM (IST) Aug 10
मेरे लिए नार्थ-ईस्ट जिगर का टुकड़ा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का हर काम राजनीति और चुनाव के आसपास ही रहती। जहां ज्यादा सीटें मिलती है वहां मजबूरन कुछ कर लेते हैं। लेकिन नार्थ-ईस्ट में उनकी कोशिश यही रही जहां इक्का-दुक्का सीटें रहीं, वह इलाके उनको मंजूर नहीं थे, उनके प्रति उनकी संवेदना नहीं। कांग्रेस ऐसे क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार करती जो कि उसके डीएनए में रहता है। लेकिन पिछले नौ साल से कह रहा कि नार्थ-ईस्ट मेरे जिगर का टुकड़ा।

06:59 PM (IST) Aug 10
नार्थ-ईस्ट के साथ कांग्रेस ने किया अत्याचार

पीएम मोदी ने कहा कि 5 मार्च 1966 को कांग्रेस ने मिजोरम में असहाय नागरिकों पर अपनी वायुसेना से हमला कराया। कांग्रेस बताए कि मिजोरम के लोग भारत के नागरिक नहीं थे क्या, वायुसेना भारत की नहीं थी  क्या। आज भी मिजोरम में पांच मार्च को शोक मनाता है। पूरा मिजोरम भूल नहीं पाता। कभी इन्होंने मरहम लगाने की कोशिश नहीं की, कभी इनको दु:ख नहीं हुआ। यह सत्य कांग्रेस ने देश से छुपाया। कौन था उस समय इंदिरा गांधी। अकाल तख्त पर हमला किया गया। इन लोगों ने देश के विश्वास की हत्या की। इनके कारनामे ही उभर कर सामने आते हैं। दूसरी घटना है 1962 का। 1962 का वह रेडियो प्रसारण आज भी शूल की तरह नार्थ-ईस्ट को चुभता है। जब चीन हमला किया था तो वहां के लोगों को मदद की उम्मीद थी। लेकिन ऐसे विकट स्थिति में एकमात्र नेता नेहरू ने उनको उनके भाग्य पर छोड़ दिया था। जो लोग अपने आप को लोहिया जी का वारिस कहते हैं। लोहिया जी ने नेहरू जी पर गंभीर आरोप लगाए। लोहिया जी ने कहा था कि जानबूझकर नेहरू जी नार्थ-ईस्ट का विकास नहीं कर रहे। 

06:50 PM (IST) Aug 10
भारत माता की मृत्यु के बारे में सदन में बात हुई

पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन में मां भारती के बारे में जो कहा गया है उससे आहत हूं। पता नहीं क्यों कुछ लोगों को क्या हो गया है जो सत्ता के बिना रह नहीं सकते। क्या हो गया है जो भारत माता के बारे में ऐसी बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग वही हैं जो मां भारती के तीन-तीन टुकड़े कर दिए। जब मां भारत की बेड़ियों को काटनी थी तो ये लोग उसकी भुजाएं काट दिए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में वंदे मातरम् चेतना का स्वर माना जाता था लेकिन तुष्टकरण के लिए इन लोगों वंदे मातरम् को भी विवादित किया। यह लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों को बढ़ावा दे रहे। 

06:47 PM (IST) Aug 10
मणिपुर पर अमित भाई ने विस्तार से बताया

विपक्ष के वॉकआउट पर पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर पर अलग से चर्चा किया गया होता तो यह स्थिति नहीं होती। हमने कहा था कि मणिपुर पर आओ चर्चा करो। लेकिन इन लोगों ने चर्चा का साहस नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति पर दो घंटे तक अमित शाह ने एक दिन पहले बड़े विस्तार से समझाया। शाह ने नेक ईमानदारी से एक एक बातों को समझाया। लेकिन विपक्ष खेल करता रहा। उन्होंने कहा कि अमित भाई ने कल विस्तार से बताया। अदालत का भी फैसला सब जानते हैं। लेकिन अदालतों में क्या हो रहा सब जानते हैं। मणिपुर में जो हुआ वह अपराध अक्षम्य है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर प्रयास कर रही है। जिस तरह से प्रयास चल रहे हैं उससे विश्वास दिलाना चाहता हूं कि शांति का सूरज जरूर निकलेगा। मैं मणिपुर के लोगों, वहां की माताओं-बहनों से कहना चाहता हूं कि यह देश उनके साथ है। यह सदन उनके साथ है। हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे। मैं मणिपुर के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मणिपुर फिर से विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा, इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। 

06:41 PM (IST) Aug 10
विपक्ष ने किया वॉकआउट

पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष लगातार मणिपुर हिंसा पर चर्चा की बात करता रहा। लेकिन एक घंटा से अधिक समय तक केवल कांग्रेस और विपक्ष पर लगातार कटाक्ष के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

06:38 PM (IST) Aug 10
भारत भ्रमण करने वाले नहीं जानते उनके पूर्वज ही देश की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार

पीएम मोदी ने कहा कि जो कभी जमीन पर उतरे ही नहीं, जो गाड़ी का शीशा नीचे करके ही देखते हैं, वह लोग भारत का भ्रमण करते हैं तो यह भूल जाते हैं कि उनके पूर्वज ही सत्ता में रहे हैं। वह भूल जाते हैं कि भारत की दुर्दशा के जिम्मेदार उनके पूर्वज ही हैं। उन्होंने कहा कि नए घमंडिया गठबंधन पर जल्द ही ताला लग जाएगा। घमंडिया गठबंधन यह चाहता है कि देश की आर्थिक नीतियां बिगड़ जाए। कांग्रेस ने जिस तरह खजाने से पैसे लुटाकर वोट पाने का खेल खेल रहे हैं वह अपने आसपास के देशों के हाल देख लें। मैं देश के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप चेत जाएं इनके सुधरने की उम्मीद नहीं। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन की आर्थिक नीति का परिणाम साफ दिख रहा। घमंडिया गठबंधन भारत के दिवालिया होने के कारक भी हैं। ये इकोनॉकी को डूबाने के कारक हैं। ये डबल डिजिट महंगाई के लिए जिम्मेदार हैं। यह अस्थिरता और करप्शन के लिए जिम्मेदार हैं।

06:33 PM (IST) Aug 10
बार बार एक ही फेल प्रोडक्ट को लांच कर रहे

पीएम मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस की मुसीबत समझता हूं। वर्षों से एक ही फेल प्रोडक्ट को बार बार लांच करते। लेकिन हर बार वह फेल हो जाता है।

06:32 PM (IST) Aug 10
इनके दिल को भी जान लिया

पीएम मोदी ने कहा कि कल यहां दिल से बात करने की बात कही गई। इनके दिमाग को लंबे समय से जानता हूं लेकिन अब उनके दिल के बारे में भी पता चल गया। इनके सपने में भी मोदी आता है। गर्मी में चलता हूं और पसीना आ जाता है तो कहते मोदी को देखिए हमने पसीना ला दिया। मोदी इनके डूबने का सहारा है। उन्होंने कहा-डूबने वाले को तिनके का ही सहारा ही बहुत। दिल बहल जाए बखत इतना ही इशारा बहुत। इतने पर भी आसमां गिरा दे बिजलियां, कोई बतला दे यह डूबता क्या करे। 

06:28 PM (IST) Aug 10
ये नामदार लोग हैं और हम कामदार लोग हैं

पीएम मोदी ने कहा कि कई बार बुरा बोलते वक्त सच सामने आ जाता है। लंका हनुमान ने नहीं जलाई बल्कि घमंड ने जलवायी। इसलिए हम चार से 440 हो गए। सच्चाई तो यह है कि देश की जनता ने दो दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई। लेकिन गरीब का बेटा कैसे पीएम बना, यह चुभन आज भी परेशान करती है। वह आपको सोने नहीं देती है। अब देश की जनता भी आपको सोने नहीं देगी। 2024 में भी आपको सोने नहीं देगी। कभी इनके जन्मदिन पर हवाई जहाज में केक काटे जाते थे। आज उस हवाई जहाज में गरीब के लिए वैक्सीन जाता है। एक जमाना था जब ड्राइक्लीन के लिए कपड़े हवाई जहाज से आते थे लेकिन आज हवाई चप्पल वाला गरीब हवाई जहाज से उड़ता है। कभी छुट्टी मनाने के लिए नौ सेना के युद्धपोत मंगाते थे। आज उसी नौ सेना के जहाज दूर देशों में फंसे गरीबों को घर लाने के लिए जाते हैं। जो लोग आचार व्यवहार और चाल-चरित्र से राजा बन गए हों, वे गरीब का बेटा यहां होने से परेशान हैं। ये नामदार लोग हैं और हम कामदार लोग हैं।

06:24 PM (IST) Aug 10
हमने पीएम म्यूजियम बनवाया

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली में पीएम म्यूजियम बनाया। यहां सभी प्रधानमंत्रियों को जगह दिया। पीएम म्यूजियम सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित है। कांग्रेस को यह सही नहीं लगता। उनके परिवार के बाहर का जो भी प्रधानमंत्री बना उनको मंजूर नहीं।

06:23 PM (IST) Aug 10
कांग्रेस को परिवारवाद पसंद, दरबारवारद पंसद

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने हमेशा परिवारवादी राजनीति का विरोध किया था। महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डॉ अंबेडकर, मौलाना आजाद, लोकनायक जय प्रकाश, डॉ लोहिया…आप जितने भी नाम देखेंगे, सबने परिवारवाद की खुलकर आलोचना की। क्योंकि परिवारवाद ने देश का नुकसान किया। परिवारवाद ने देश के नागरिकों को उनके हक से वंचित किया। देश की विभूतियों को यह बात पता थी। लेकिन कांग्रेस को यह बात पसंद नहीं आई। कांग्रेस को परिवारवाद पसंद है। कांग्रेस को दरबारवाद पसंद है। उन्होंने कहा कि दरबारवाद में जो शामिल नहीं हुए उनकी कांग्रेस खिलाफत करती। बाबा साहेब अंबेडकर को जी जान से हरवाया। बाबू जगजीवन राम, चंद्रशेखर, चौधरी चरण सिंह और न जाने कितने नाम है उनको बर्बाद कर दिया। जो कांग्रेस से जुड़े नहीं थे उनके पोट्रेट तब दरबार हाल में नहीं लगवाते। लोहिया जी का पोट्रेट में 1991 में लगी। नेताजी की पोट्रेट 1978 में गैर कांग्रेसी सरकार में लगा। 

06:18 PM (IST) Aug 10
केरला में जिन्होंने कांग्रेस कार्यालय तोड़ा, दिल्ली में उसी के साथ

पीएम मोदी ने कहा कि केरला के वायनाड कांग्रेस ऑफिस में जिन लोगों ने तोड़फोड़ किया आज दिल्ली में उसी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अभी हालात ऐसे हैं तो हाथों में हाथ, लेकिन जहां हालात बदले तो फिर छुरियां निकलेंगी।

06:13 PM (IST) Aug 10
कांग्रेस की पहचान से जुड़ी कोई चीज इनकी अपनी नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की पहचान से जुड़ी कोई चीज इनकी अपनी नहीं है। चुनाव चिन्ह से लेकर विचारों तक जो कांग्रेस अपना होने का दावा करती है वह दूसरे से लिया गया है। अपनी कमियों को ढकने के लिए चुनाव चिन्ह और विचारों को चुरा लिया। पार्टी के संस्थापक कौन एओ ह्यूम। एक विदेशी थे जिन्होंने पार्टी बनाई। भारत के स्वतंत्रता संग्राम को 1920 में एक ध्वज और प्रतीक मिला। लेकिन कांग्रेस ने उसे छीन लिया। 1920 से यह खेल चल रहा है। तिरंगा छीन लिया। गांधी नाम भी चुरा लिया। कांग्रेस के चुनाव चिन्ह देखिए, दो बैल, गाय बछड़ा और फिर हाथ का पंजा। यह साफ दिखाता है कि सबकुछ एक परिवार के हाथों केंद्रित हो चुका है। यह इंडिया गठबंधन नहीं है, यह घमंडिया गठबंधन है। इसकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है। सबको प्रधानमंत्री बनना है। इस गठबंधन ने यह भी नहीं सोचा कि किस राज्य में कहां हैं। पश्चिम बंगाल में आप टीएमसी और कम्युनिस्ट के खिलाफ हैं और दिल्ली में एक साथ हैं। 

06:12 PM (IST) Aug 10
इनके मंत्री कहते हैं-तमिलनाडु तो भारत में है ही नहीं

यूपीए को लगता है कि देश के नाम का इस्तेमाल करके अपनी विश्वसनीयता बढ़ाई जा सकती है। लेकिन तमिलनाडु सरकार के एक मंत्री ने दो दिन पहले ही कहा है कि इंडिया उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। उनके मुताबिक तमिलनाडु तो भारत में है ही नहीं। आज मैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु वह प्रदेश है जहां हमेशा देशभक्ति की धाराएं निकली। उस राज्य ने हमें राजाजी दिए, कामराज दिए।