लॉकडाउन के चलते पूरे देश में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही यह लॉकडाउन पालतू जानवरों के लिए मुसीबत भरा रहा। घरेलू उड़ानों के बाद अब पालतू जानवरों को उनके मालिकों से मिलाने के लिए एक प्राइवेट जेट हायर किया जा रहा है। 

नई दिल्ली. लॉकडाउन के चलते पूरे देश में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही यह लॉकडाउन पालतू जानवरों के लिए मुसीबत भरा रहा। घरेलू उड़ानों के बाद अब पालतू जानवरों को उनके मालिकों से मिलाने के लिए एक प्राइवेट जेट हायर किया जा रहा है। यह फ्लाइट दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इसके लिए प्रति सीट 1.6 लाख किराया तय किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, यह आइडिया मुंबई में रहने वाली दीपिका का है। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके रिश्तेदार देश के कुछ शहरों में फंसे हैं। कुछ लोग अपने पालतू जानवरों के कारण मुंबई नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने इसको लेकर प्राइवेट कंपनी से बात की। इसके बाद कंपनी जैट भेजने के लिए तैयार हो गई है।

5-8 सीटर विमान भरेगा उड़ान
दीपिका ने बताया कि जनरल फ्लाइट्स में पालतू जानवरों के साथ ट्रवल करने की अनुमति नहीं है। मेरे रिश्तेदारों को अपने पालतू जानवरों के साथ मुंबई आना था। इसके लिए मैंने एक प्राइवेट कंपनी से संपर्क किया। प्राइवेट कंपनी ने एक 5-8 सीटर जैट के लिए हामी भर दी है। 

जानवरों की होगी स्क्रीनिंग
हर सीट का किराया फिक्स किया गया है। प्राइवेट जैट कंपनी ने बताया कि हमने अभी तक कौन सा एयर क्राफ्ट जाएगा यह तय नहीं किया है। हम 5 से 8 सीट वाला टर्बो प्रोप एयरक्राफ्ट भेज सकते हैं। कंपनी सभी सावधानियों का ध्यान रखेगी। जैट में चढ़ने से पहले जानवरों की भी तापमान स्क्रीनिंग की जाएगी। अब तक चार लोग इसके लिए तैयार हो गए हैं।