यूपी में अगले साल चुनाव है, जिसे लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। बुधवार को उन्होंने सहारनपुर में किसान महापंचायत में किसानों को संबोधित किया। अब गुरुवार को इलाहाबाद पहुंच रही हैं, जहां मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगाएंगी।

नई दिल्ली. यूपी में अगले साल चुनाव है, जिसे लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। बुधवार को उन्होंने सहारनपुर में किसान महापंचायत में किसानों को संबोधित किया। अब गुरुवार को इलाहाबाद पहुंच रही हैं, जहां मौनी अमावस्या के मौके पर संगम में डुबकी लगाएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पैतृक आवास आनंद भवन भी जाएंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहले 11 बजे तक बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से सीधे अपने पैतृक आवास आनंद भवन पहुंचेंगी। आनंद भवन में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। यहां से प्रियंका स्वराज भवन जाकर बच्चों से भी मुलाकात करेंगी। आनंद भवन नेहरू परिवार का निवास स्थान था, लेकिन अब इसे भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित विभिन्न कलाकृतियों को दिखाने वाले संग्रहालय में बदल दिया गया है। 

स्वराज भवन से प्रियंका गांधी संगम घाट पहुंचेंगी और स्नान के बाद पूजा पाठ करेंगी। इन सारे कार्यक्रमों के अलावा संगम हनुमान मंदिर के भी दर्शन करेंगी।

किसान सभा को किया था संबोधित

प्रियंका गांधी ने बुधवार को सहारनपुर में किसान रैली को संबोधित किया था। अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में पार्टी के जनाधार को पुनर्जीवित करने के लिए सभी प्रयास कर रही हैं।