पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद से भाजपा का जोश हाई है। 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए यहां एक चरण में यानी 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। भाजपा यहां अपनी सरकार बनाने स्टार नेताओं की मदद लेगी। इसके लिए यहां 10 स्टार प्रचारकों को उतारा जाा रहा है।

पुडुचेरी. यहां अपनी सरकार बनाने भाजपा युद्धस्तर पर प्रचार-प्रसार शुरू कर रही है। इसके लिए यहां 10 स्टार प्रचारकों को भीड़ जुटाने और लोगों को भाजपा के प्रति आकर्षित करने उतारा जाएगा। बता दें कि 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए यहां एक चरण में यानी 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव में प्रचार में केंद्रीय नेताओं के साथ ये स्टार प्रचारक जुड़ेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें क्या है प्लानिंग...

  • भाजपा के पुडुचेरी में प्रभारी निर्मल कुमार सुराना ने केंद्र शासित प्रदेश में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी शामिल हैं।
  • बता दें कि मोदी और शाह पहले ही यहां चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं। भाजपा की कर्नाटक इकाई के उपाध्यक्ष सुराना ने यह भी बताया कि अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) एवं अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रही है। जल्दी ही फार्मूला तय कर लिया जाएगा।
  • सुराना ने दावा किया कि रविवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पद छोड़ने वाले पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवाकोलुंधु जल्द भाजपा में शामिल होंगे। इन्होंने 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले इनके भाई वीपी रामलिंगम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कराइकल में भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
  • अभी पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। 22 फरवरी को कांग्रेस की वी नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आने के कारण गिर गई थी।