आप ने ही भाजपा को चुनौती दी है। जिसके बाद से वह दबाव में आए हैं। उत्तराखंड हो या गुजरात जहां आप ने प्रवेश किया है वहां भाजपा को मुख्यमंत्री बदलना पड़ा है। 

नई दिल्ली. गुजरात को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। विजय रुपाणी के अचानक इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक हलचलें तेज हो गई। कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी का मतलब भयानक झगड़ा पार्टी है तो आप आम आदमी पार्टी ने भी हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के बढ़ते प्रभाव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को राज्य में मुख्यमंत्री बदलने के लिए मजबूर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसे भी पढ़ें- पाटीदार समाज के भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए CM,सोमवार लेंगे शपथ, उपमुख्यमंत्री के नाम तय नहीं

चड्ढा ने कहा, "जब भी आम आदमी पार्टी किसी राज्य में प्रवेश करती है, तो राजनीतिक स्पेक्ट्रम में उथल-पुथल देखी जाती है। अब तक राज्यों में कांग्रेस और भाजपा के बीच एक सुविधाजनक म्यूजिकल चेयर रही है। आप के आने के बाद लोगों को बल मिला है। लोग विपक्ष की ताकत को समझ रहे हैं। आप के विपक्ष की भूमिका में आने के बाद से कांग्रेस हर राज्य में धीरे-धीरे बैकफुट पर जा रही है। 

कांग्रेस समझौता विपक्ष है
राघव चड्ढा ने कहा- राज्य में गैर-निष्पादित मुख्यमंत्री या सरकार को चुनौती देने वाला कोई नहीं था। कांग्रेस में वह क्षमता नहीं है क्योंकि वह एक समझौता विपक्ष है। आप ने ही भाजपा को चुनौती दी है। जिसके बाद से वह दबाव में आए हैं। उत्तराखंड हो या गुजरात जहां आप ने प्रवेश किया है वहां भाजपा को मुख्यमंत्री बदलना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें- बीजेपी ने फिर चौंकाया, जानें कौन हैं गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में कई बार मुख्यमंत्री बदले। अब गुजरात का समय है। गुजरात में आप का प्रभाव बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी के कारण ही बीजेपी को गुजरात में मुख्यमंत्री बदलने की जरूरत पड़ी है। 

भूपेन्द्र पटेल होंगे नए सीएम
विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद भूपेन्द्र पटेल को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से सहमित बनने के बाद मुहर लगाई गई है।