राहुल गांधी आज एक बार फिर सड़क पर उतरे और उन्होंने टैक्सी ड्राइवरों का हाल चाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। इससे पहले 16 मई को राहुल गांधी ने सुखदेव विहार में प्रवासी मजदूरों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना था। इस दौरान उन्होंने पैदल घर जा रहे मजदूरों के लिए साधन की व्यवस्था की थी। 

नई दिल्‍ली. कांग्रेस पार्टी के नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज एक बार फिर सड़क पर उतरे और उन्होंने टैक्सी ड्राइवरों का हाल चाल जाना। इसके साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना। इससे पहले राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना था। जिसके बाद उन्होंने पिछले दिनों उनके दर्द का वीडियो भी जारी किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पैदल जा रहे मजदूरों को भेजवाया था घर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 मई को दिल्ली के सुखदेव विहार फ्लाईओवर के पास इन प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की थी। उन्होंने फुटपाथ पर मजदूरों के साथ बैठकर बात की थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले इन मजदूरों का दुख दर्द साझा किया था और घर भेजने का इंतजाम करवाया था। ये मजदूर हरियाणा के अंबाला से पैदल चलकर अपने गांव जा रहे थे। 

देश में 1.44 लाख कोरोना मरीज

देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 44 हजार 69 हो गई है। जबकि अब तक 4117 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना शिकार 59 हजार 913 लोग ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में कोरोना का कहर तेज होता जा रहा है। महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 52 हजार 667 हो गई है। जबकि अब तक 1695 लोगों की मौत हो चुकी है।