मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी का निधन हो गया। वह 70 साल के थे। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ। राहत इंदौरी के ट्विटर हैंडल से खुद ये जानकारी दी गई। राहत साहब का कार्डिक अरेस्ट की वजह से आज शाम 05:00 बजे इंतेकाल हो गया है। 

नई दिल्ली. मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी का निधन हो गया। वह 70 साल के थे। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ। राहत इंदौरी के ट्विटर हैंडल से खुद ये जानकारी दी गई। राहत साहब का कार्डिक अरेस्ट की वजह से आज शाम 05:00 बजे इंतेकाल हो गया है। उनकी मगफिरत के लिए दुआ कीजिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"अब ना मैं हूं ना बाकी हैं जमाने मेरे" 
राहत इंदौरी के निधन पर राहुल गांधी ने लिखा, अब ना मैं हूं ना बाकी हैं जमाने मेरे, फिर भी मशहूर हैं शहरों में फ़साने मेरे.। अलविदा, राहत इंदौरी साहब।

अरविंद केजरीवाल ने क्या लिखा?
मशहूर शायर राहत इंदौरी साहब के निधन की खबर जानकर बेहद दुख हुआ। आज देश ने एक महान शख्यियत को खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

शिवराज सिंह चौहान ने क्या लिखा?
शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अज़ीज़ श्री राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

- हेमंत सोरेन ने लिखा, मशहूर शायर और गीतकार राहत इंदौरी साहब जी के निधन की दुःखद खबर मिली। परमात्मा राहत साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। अलविदा, राहत साहब।

- सुप्रिया सुले ने लिखा, बहुत ग़ुरूर है दरिया को अपने होने पर जो मेरी प्यास से उलझे तो धज्जियां उड़ जाएं। अलविदा राहत साहेब...!