कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बैंकॉक जाने की खबरों को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव नजदीक हैं। मतदाता अपने स्टार कैंपेनर को सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बैंकॉक जाने की खबरों को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव नजदीक हैं। मतदाता अपने स्टार कैंपेनर को सुनने का इंतजार कर रहे हैं। अब आलू से सोना बनाने की बात कौन करेगा। उधर, कांग्रेस ने इस मामले को निजी बताया। पार्टी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा को इसमें पब्लिक लाइफ मिक्स ना करने की हिदायत दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

21 मई को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान होना है। मतदान से 15 दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स आईं कि राहुल गांधी बैंकॉक रवाना हो गए। इसके बाद से राहुल सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। ट्विटर पर बैंकॉक ट्रेंड होने लगा। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी राहुल पर तंज कसा। 

Scroll to load tweet…

अब औरंगाबाद मेड मोबाइल की बात कौन करेगा?
कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया, ''महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव नजदीक हैं। मतदाता अपने स्टार कैंपेनर को सुनने का इंतजार कर रहे हैं। क्या यह सच है कि वह पहले ही बैंकॉक रवाना हो चुके हैं। अब अंबाला में 'आलू से सोना' और 'औरंगाबाद मेड मोबाइल' की बात कौन करेगा।''

Scroll to load tweet…


सिंघवी ने किया राहुल का बचाव
कांग्रेस नेता सिंघवी ने राहुल गांधी का बचाव किया। उन्होंने लिखा, किसी व्यक्ति के निजी और सार्वजनिक जीवन को मिलाना नहीं चाहिए। हमें किसी की निजता को बनाए रखना चाहिए। यह किसी भी लोकतंत्र के लिए जरूरी है। 

Scroll to load tweet…