कृषि बिलों को लेकर किसानों की ओर से शुक्रवार को बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर कृषि बिलों को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि नया कृषि बिल कानून किसानों को गुलाम बनाएगा। 

नई दिल्ली. कृषि बिलों के खिलाफ देशभर के कई किसान संगठन और विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बना देगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पहले जीएसटी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को नष्ट किया और अब नया कृषि कानून किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाएगा। वहीं, प्रियंका गांधी ने कृषि बिलों पर कहा कि इन बिलों के माध्मय से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) छीन ली जाएगी। किसानों को कांट्रैक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने ट्वीट में कहा कि किसानों को न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। बीजेपी का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कंपनी राज की याद दिलाता है लेकिन हम किसानों के साथ ये अन्याय कभी नहीं होने देंगे। 

Scroll to load tweet…