शौक बढ़ी चीज है! प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का बेटा रेहान फोटोग्राफी में खासा हुनर रखता है। हाल में उसने अपने आर्ट की एग्जिबिशन लगाई। उसे देखने प्रियंका गांधी पहुंचीं, तो गर्व से बेटे के साथ सेल्फी खींची।
नई दिल्ली. प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा का बेटा रेहान राजीव वाड्रा फोटोग्राफी में अपना शौक रखता है। हाल में उसने अपने खींचे गए चुनिंदा फोटोग्राफ्स की एग्जिबिशन लगाई। उसे देखने प्रियंका गांधी भी पहुंचीं। इस दौरान वे इतनी खुशी हुईं कि बेटे के साथ सेल्फी खींचकर उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

तस्वीरों की बुक लॉन्च
इस मौके पर प्रियंका गांधी ने रेहान की खींची गईं तस्वीरों की बुक डार्क परसेप्शन(Dark Perception) भी लॉन्च की। बता दें कि रेहान की यह एग्जिबिशन'डार्क परसेप्शन: एन एक्सपोजिशन ऑफ लाइट, स्पेस एंड टाइम' रविवार से लगाई गई है। 20 वर्षीय रेहान लंबे समय से फोटोग्राफी करते आ रहे हैं।
