राजस्थान में एक बार फिर से सियासी खलबली मच गई है। कांग्रेस नेता और प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि फिर से सरकार गिराने का खेल शुरू होने वाला है। उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि हमारे विधायकों को बैठाकर चाय-नमकीन खिला रहे थे और बता रहे थे कि पांच सरकार गिरा दी है। छठी भी गिराने वाले हैं। 

जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर से सियासी खलबली मच गई है। कांग्रेस नेता और प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि फिर से सरकार गिराने का खेल शुरू होने वाला है। उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि हमारे विधायकों को बैठाकर चाय-नमकीन खिला रहे थे और बता रहे थे कि पांच सरकार गिरा दी है। छठी भी गिराने वाले हैं। धर्मेंद्र प्रधान उनका मनोबल बढ़ाने के लिए जजों से बातचीत करने की बातें कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा, अजय माकन उस वक्त के साक्षी रहे हैं, जब हमारे विधायक 34 दिनों के लिए होटल में थे तो वे अमित शाह से मिले और धर्मेंद्र प्रधान उनके साथ एक घंटे तक बैठे रहे। हमारे विधायकों ने आकर हमें बताया था। 

नवंबर में भी लगाया था आरोप

नवंबर में भी सीएम गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

गहलोत के आरोप पर भाजपा का जवाब

अशोक गहलोत के आरोप पर भाजपा ने करारा जवाब दिया है। राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने कहा, अपनी कमजोरियां छिपाने के लिए सरकार राजनीतिक बयान दे रही है। यह कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई थी और पार्टी की बीच की गुटबाजी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकार इस तरह के बयान दे रही है।