रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पड़ोसी देश के आतंकी तटीय इलाकों में हमला कर सकते हैं। लेकिन सरकार तटीय इलाकों और समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

कोल्लम. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पड़ोसी देश के आतंकी तटीय इलाकों में हमला कर सकते हैं। लेकिन सरकार तटीय इलाकों और समुद्री सीमाओं की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजनाथ सिंह केरल के कोल्लम में माता अमृतानंदमयी देवी के 66वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को कोई परेशान करेगा तो हम उसे शांति से नहीं रहने देंगे। 

उन्होंने कहा कि हम इससे इनकार नहीं कर सकते कि पड़ोसी देश के आतंकी कच्छ से लेकर केरल तक पहले तटीय इलाकों में हमले की साजिश रचें। लेकिन रक्षा मंत्री होने के नाते मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारत की तटीय सुरक्षा मजबूत और ठोस है। हम इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। 

हम किसी को परेशान नहीं करते- राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा, जिस वक्त पुलवामा हमला हुआ, वे देश के गृहमंत्री थे। देश का कोई भी नागरिक उस हमले में शहीद जवानों के बलिदान को नहीं भूला है। राजनाथ ने कहा, ''आपको पता है कि पुलवामा हमले के बाद हमारी एयरफोर्स ने बालाकोट में कार्रवाई की। हम किसी को परेशान नहीं करते, अगर कोई हमें परेशान करेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे।''