हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और आरोपियों के एनकाउंटर पर जल्द ही फिल्म बनेगी। फिल्म डॉयरेक्टर राम गोपाल वर्मा सोमवार को हैदराबाद पहुंचे। यहां वे फिल्म के लिए जरूरी सभी जानकारी इकट्ठा करेंगे। 

हैदराबाद. हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और आरोपियों के एनकाउंटर पर जल्द ही फिल्म बनेगी। फिल्म डॉयरेक्टर राम गोपाल वर्मा सोमवार को हैदराबाद पहुंचे। यहां वे फिल्म के लिए जरूरी सभी जानकारी इकट्ठा करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने बताया कि वे शमसाबाद एसीपी और एनकाउंटर मैन के नाम से चर्चित सीवी सज्जनार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे इस मामले सभी जरूरी जानकारी इकट्ठी करेंगे। इससे उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में मदद मिलेगी। 

Scroll to load tweet…

हैदराबाद में गैंगरेप के बाद की थी डॉक्टर की हत्या
तेलंगाना के हैदराबाद में 28 नवंबर को एक निर्माणाधीन पुल के नीचे वेटनरी डॉक्टर का जला हुआ शव मिला था। महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप भी हुआ था। महिला के साथ ये घटना उस वक्त घटी थी, जब वह 27 नवंबर को हैदराबाद के गच्चीबाउली से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके नाम मोहम्मद आरिफ (26), नवीन (20), चिंताकुंता केशावुलु (20) और शिवा (20) थे।

भागने की फिराक में थे आरोपी, एनकाउंटर में हुए ढेर
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी शुक्रवार तड़के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ था जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए।