MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • क्या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन जिसे रूस ने किया बेलारूस में तैनात, जानें आम परमाणु हथियार से कितना है अलग

क्या है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन जिसे रूस ने किया बेलारूस में तैनात, जानें आम परमाणु हथियार से कितना है अलग

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन बेलारूस में तैनात किए गए हैं। रूस पर हमला हुआ तो वे इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन क्या है?  

2 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Jun 18 2023, 06:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्षमता के मामले में दो तरह के होते हैं परमाणु हथियार
Image Credit : freepik.com

क्षमता के मामले में दो तरह के होते हैं परमाणु हथियार

परमाणु हथियार क्षमता के मामले में मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं। एक है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन और दूसरा है स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन। स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन लंबी दूरी तक मार करने वाले और बहुत अधिक विनाशकारी होते हैं। अग्नि पांच और दूसरे इंटरकॉन्टिनेंटल न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल इस कैटेगरी में आते हैं। दूसरी ओर टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन की रेंज और क्षमता कम होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन में लगता है छोटा वारहेड
Image Credit : freepik.com

टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन में लगता है छोटा वारहेड

अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एक्सपर्ट्स के अनुसार टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन को जंग के मैदान में इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। दुश्मन की बढ़त को रोकने और टैंक और अन्य बख्तरबंद गाड़ियों के बड़े फॉर्मेशन को तबाह करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन से आकार में छोटे होते हैं। इनमें स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन की तुलना में छोटा न्यूक्लियर वारहेड (विस्फोटक) लगता है।

35
टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन में होती है 1-50 किलोटन विस्फोट की क्षमता
Image Credit : freepik.com

टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन में होती है 1-50 किलोटन विस्फोट की क्षमता

परमाणु बम के धमाके से पैदा होने वाले एनर्जी को किलोटन में गिना जाता है। परमाणु बम जितना बड़ा होगा उसमें उतना अधिक किलोटन का विस्फोटक लगेगा। टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन में 1 किलोटन से 50 किलोटन तक का वारहेड लगता है। वहीं, स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन में 100 किलोटन से अधिक क्षमता का वारहेड होता है।

45
15 किलोटन का था हिरोशिमा पर गिराया गया बम
Image Credit : freepik.com

15 किलोटन का था हिरोशिमा पर गिराया गया बम

अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर जिस बम को गिराया था वह 15 किलोटन का था। दुनिया का सबसे बड़ा पारंपरिक बम अमेरिका का मदर ऑफ ऑल बम है। यह 0.011 किलोटन क्षमता का है। टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन वाले मिसाइल का रेंज कम होता है। यह आमतौर पर 500 किलोमीटर से कम होता है। वहीं, स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन वाले मिसाइल का रेंज कई हजार किलोमीटर हो सकता है।

55
अमेरिका ने कम की है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन पर निर्भरता
Image Credit : freepik.com

अमेरिका ने कम की है टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन पर निर्भरता

अमेरिकी सेना ने टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन पर निर्भरता कम की है। अमेरिका के पास करीब 150 B61 ग्रैविटी बम हैं। इन्हें यूरोप में तैनात किया गया है। यूके और फ्रांस ने अपने टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन को खत्म कर दिया है। वहीं, पाकिस्तान, चीन, भारत, इजरायल और उत्तर कोरिया के पास कई तरह के टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन हैं। रूस टेक्टिकल न्यूक्लियर वेपन पर बहुत निर्भर करता है। इसके पास करीब दो हजार ऐसे हथियार हैं। इन परमाणु हथियारों को हवा, पानी और जमीन तीनों जगहों से दागने की क्षमता रूस के पास है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन को लेकर सरकार चौतरफा घिरी, नड्डा की बैठक के बाद CJP-AAP ने मांगा जवाब
Recommended image2
Raksha Bandhan Special: मायावती ने 6 KM पैदल चलकर कैसे बचाई छोटे भाई की जान?
Recommended image3
25 सेकंड, 12 गोलियां! CCTV में कैद अंकित बालियान की हत्या, क्या गोगी गैंग के हैं ये 2 शूटर?
Recommended image4
Nepal Flood: अब तक 472 मौतें, 1,500+ लापता, बैरियर झील में बढ़ रहा पानी! नई तबाही का खतरा
Recommended image5
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर मोदी-शाह ने दी शुभकामनाएं, इन राज्यों में बहनों के लिए हुए बड़े ऐलान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved