केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इन दोनों राज्यों के साथ ही गोवा के राज्यपाल भी बदले गए हैं। 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों ही केन्द्र शासित प्रदेश औपचारिक रूप से अस्तित्व में आएंगे 

नई दिल्ली.  केन्द्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इन दोनों राज्यों के साथ ही गोवा के राज्यपाल भी बदले गए हैं। 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों ही केन्द्र शासित प्रदेश औपचारिक रूप से अस्तित्व में आएंगे और यहां काम करने वाले सभी कर्मचारी केन्द्र शासित प्रदेशों में काम करने वाले कर्मचारियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

कश्मीर और लद्दाख के औपचारिक रूप से अस्तित्व में आने से पहले सरकार ने यह बड़ा बदलाव किया है। आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने 5 अगस्त को आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर दिया था और जम्मू कश्मीर राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था। सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया है। 

Scroll to load tweet…

सरकार ने जम्मू-कश्मीर के अलावा गोवा का राज्यपाल भी बदल दिया है। सत्यपाल मलिक को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया है। सत्यपाल इससे पहले जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे। अब सत्यपाल को मृदुला सिंह की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। 

Scroll to load tweet…