शाहीन बाग में प्रदर्शन लगातार जारी है। महिलाएं, बच्चे और बूढ़ी औरतें पिछले 36 दिनों से रात दिन धरने पर बैठी हैं, जिसके चलते नोएडा से कालिंदी कुंज मार्ग पूरी तरह से बंद है। 

नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन चल रहा है। शाहीन बाग के इस प्रदर्शन में एक शख्स लाइसेंसी पिस्तौल लेकर पहुंच गया जिसके बाद वहां महिलाओं और बच्चों में हड़कंप मच गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाहीन बाग में एक महीने से ज्यादा समय से लोगों का प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में बच्चे, बूढ़े, महिलाओं के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों और विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल हो रहे हैं। दिल्ली समेत पूरे देश में इस सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की चर्चा है। 

इसे भी पढ़ें- CM केजरीवाल का अमित शाह पर हमला कहा, ''शाहीन बाग में गंदी राजनीति कर रही है भाजपा''

मंगलवार को एक व्यक्ति प्रदर्शनकारियों से बात करने लाइसेंसी पिस्तौल के साथ पहुंच गया। इसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

Scroll to load tweet…

शाहीन बाग में प्रदर्शन लगातार जारी है। महिलाएं, बच्चे और बूढ़ी औरतें पिछले 36 दिनों से रात दिन धरने पर बैठी हैं, जिसके चलते नोएडा से कालिंदी कुंज मार्ग पूरी तरह से बंद है। हालांकि एंबुलेंस के आने-जाने का रास्ता खुला हुआ है। इसे लेकर विवाद भी देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें- शाहीन बाग: मंडप में डॉ. आंबेडकर की फोटो, CAA के विरोध में लहरा रहा 30 फीट ऊंचा भारत का नक्शा

शाहीन बाग के लोगों ने अपने कदम पीछे हटाने से साफ इनकार कर दिया है। हजारों की तदाद में महिलाएं सीएए-एनआरसी के खिलाफ लगातार मोर्चा संभाले हैं। हर रोज शाम से ही भीड़ जुटने लगती है और जैसे-जैसे रात परवान चढ़ती है लोगों की तादाद भी बढ़ने लगती है। हालांकि सैकड़ों महिलाएं इस कड़ाके की ठंड में यहीं पर सोती हैं और यहीं पर खाती हैं।