शिवसेना के नेता अरुण पाठक ने ऐलान किया है कि कमलेश तिवारी की हत्या के आरोप में पकड़े गए तीन आरोपियों का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देंगे। उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी की बेरहमी से हत्या की गई। हत्यारों के खिलाफ कोई कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करना चाहिए। 

मुंबई (महाराष्ट्र). शिवसेना के नेता अरुण पाठक ने ऐलान किया है कि कमलेश तिवारी की हत्या के आरोप में पकड़े गए तीन आरोपियों का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देंगे। उन्होंने कहा कि कमलेश तिवारी की बेरहमी से हत्या की गई। हत्यारों के खिलाफ कोई कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करना चाहिए। उन्हें उसी तरह मारना चाहिए, जैसे उन्होंने कमलेश तिवारी को मारा।

"हिंदुओं के पक्ष में बोलने पर हुई हत्या"
- उन्होंने कहा कि तिवारी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह हिंदुओं के पक्ष में बोल रहे थे और उनकी हत्या यह संदेश देने की कोशिश है कि जो भी हिंदुओं के लिए बोलेगा उसे खत्म कर दिया जाएगा। अरुण पाठक ने घोषणा की, हम इसे भारत में नहीं होने देंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुक्रवार को हुई थी हत्या
हिंदू समाज पार्टी के प्रमुख कमलेश तिवारी की शुक्रवार को लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई। नेता को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हमलावर मौके से भागने में सफल रहे। घटना स्थल से एक रिवॉल्वर बरामद हुई। वह हिंदू महासभा के पूर्व नेता थे और सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या भूमि विवाद मामले में अपीलकर्ता थे। उनकी हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। सूरत से हत्या के सिलसिले में उत्तर प्रदेश और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तीन लोगों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी - की पहचान मौलाना मोहसिन शेख (24), खुर्शीद अहमद पठान (23) और फैजान (21) के रूप में हुई।