संजय राउत ने कहा, ढाई-ढाई साल सीएम पद के लिए गठबंधन के दौरान ही बात हुई थी और महाराष्ट्र का जनादेश उसी के लिए है। बीजेपी राष्ट्रपति शासन बनाने के हालात पैदा कर रही है। यह संविधान बनाने वाले बाबा साहेब भीमराव आबंडेकर का अपमान है। आप राज्यपाल से मिलकर आए हैं। आपको उन्हें 145 विधायकों की लिस्ट सौंपनी चाहिए थी।

मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो रही है। शिवसेना 50-50 फॉर्मूले पर अड़ी है। भाजपा ने साफ इनकार कर दिया है कि इस फॉर्मूले पर सरकार बनाने का वादा नहीं किया है। इस मामले में ताजा घटनाक्रम यह है कि शिवसेना नेता संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, हमारे स्टैंड में कोई बदलाव नहीं है, हम उस पर कायम हैं। बीजेपी के पास बहुमत है तो सरकार बनाकर दिखाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा राष्ट्रपति शासन के हालात पैदा कर रही : राउत
संजय राउत ने कहा, ढाई-ढाई साल सीएम पद के लिए गठबंधन के दौरान ही बात हुई थी और महाराष्ट्र का जनादेश उसी के लिए है। भाजपा राष्ट्रपति शासन बनाने के हालात पैदा कर रही है। यह संविधान बनाने वाले बाबा साहेब भीमराव आबंडेकर का अपमान है। आप राज्यपाल से मिलकर आए हैं। आपको उन्हें 145 विधायकों की लिस्ट सौंपनी चाहिए थी।