MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Timeline: गिरफ्तारी, जेल, बेल, शराब घोटाले में केजरीवाल के साथ कब क्या हुआ?

Timeline: गिरफ्तारी, जेल, बेल, शराब घोटाले में केजरीवाल के साथ कब क्या हुआ?

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी। इससे बाद वह तिहाड़ जेल से बाहर आए। जानें गिरफ्तारी से जेल और बेल तक अरविंद केजरीवाल के साथ कब क्या हुआ। 

3 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Sep 13 2024, 06:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : X-Arvind Kejriwal

13 सितंबर, 2024: सुप्रीम कोर्ट ने CBI द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल को जमानत दी। दो जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस सूर्यकांत ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की अलग याचिका को खारिज कर दिया।

6 सितंबर, 2024: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया। कोर्ट ने केजरीवाल के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : X-Arvind Kejriwal

14 अगस्त, 2024: केजरीवाल की भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली और जमानत की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। कोर्ट ने सीबीआई मामले में उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा करने से इनकार किया।

9 अगस्त, 2024: सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिकाएं स्वीकार की। कोर्ट ने कहा कि आबकारी नीति मामले में मुकदमे को तेजी से पूरा करने की उम्मीद में उन्हें असीमित समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता।

38
Image Credit : X-Arvind Kejriwal

5 अगस्त, 2024: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहाई की मांग करते हुए निचली अदालत में याचिका दायर करने के लिए कहा।

12 जुलाई, 2024: सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को शराब घोटाला से जुड़े ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दी। ईडी द्वारा गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका बड़ी बेंच को भेज दिया। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वह जेल में ही रहे।

48
Image Credit : X-Arvind Kejriwal

26 जून 2024: केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए सीएम को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा।

21 जून, 2024: दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के जमानत आदेश पर सीएम केजरीवाल की रिहाई पर रोक लगा दी। यह फैसला ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर लिया गया।

58
Image Credit : X-Arvind Kejriwal

20 जून 2024: राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी मामले में केजरीवाल को नियमित जमानत दी। कोर्ट ने आदेश पर रोक लगाने की ईडी की याचिका खारिज की।

29 मई, 2024: सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मेडिकल जांच के लिए अंतरिम जमानत की अवधि सात दिन बढ़ाने की केजरीवाल की अर्जी स्वीकार नहीं की।

68
Image Credit : X-Arvind Kejriwal

17 मई, 2024: ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आठवां आरोप पत्र दायर किया। इसमें आप और केजरीवाल को आरोपी बनाया गया।

10 मई 2024: लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। उन्हें 2 जून को सरेंडर करने का निर्देश दिया।

78
Image Credit : X-Arvind Kejriwal

15 अप्रैल, 2024: सुप्रीम कोर्ट ने ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया।

9 अप्रैल, 2024: दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका खारिज की।

88
Image Credit : X-Arvind Kejriwal

22 मार्च, 2024: केजरीवाल ने ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली। जमानत के लिए निचली अदालत में मुकदमा लड़ने की इजाजत मांगी।

21 मार्च, 2024: ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Live
NZNZ
-
INDIND
(4.0 ov)21/2
NZ chose to bowl.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
INDIA Alliance Rally: 'विरोध भी करें और खरीदारी भी', राहुल गांधी ने समर्थकों से क्यों की ये खास अपील?
Recommended image2
CJP: ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद INDIA ब्लाक की रैली से अभिजीत दीपके ने क्यों बनाई दूरी?
Recommended image3
Bullet Train: PM मोदी ने नॉर्दर्न कॉरिडोर को दी मंजूरी, दिल्ली से आगरा 59 मिनट में, जानें पूरा रूट
Recommended image4
दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी की व्यापारियों से अपील, बोले- खरीदारी भी करें
Recommended image5
INDIA Rally: 4,000 पुलिसकर्मी, 14 जोन...दिल्ली में सुरक्षा के कैसे इंतजाम, क्या है ट्रैफिक प्लान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved