सुशील चंद्रा ने मंगलवार को 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला। चंद्रा सुनील अरोड़ा की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं। सुनील अरोड़ा के रिटायर होने के बाद  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को  सुशील चंद्रा को आयुक्त बनाया था। 

नई दिल्ली. सुशील चंद्रा ने मंगलवार को 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला। चंद्रा सुनील अरोड़ा की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं। सुनील अरोड़ा के रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को सुशील चंद्रा को आयुक्त बनाया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चुनाव आयोग में नियुक्ति से पूर्व सुशील चंद्रा सीबीडीटी के चेयरमैन रहे हैं। उनके ही कार्यकाल में 'आपरेशन क्लीन मनी' अभियान चला था। सुशील चंद्रा को 14 फरवरी 2019 में निर्वाचन आयुक्त बनाया गया था। वे 14 फरवरी 2022 तक को पदमुक्त होंगे।

1980 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं चंद्रा 
सुशील चंद्रा भारतीय राजस्व सेवा के 1980 बैच के अधिकारी हैं। चंद्रा ने आईआईटी, रूड़की से बी-टेक और डीएवी, देहरादून से एलएलबी की है। परंपरा के मुताबिक, भारत के आयुक्तों में से सबसे सीनियर अधिकारी को ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जाता है। इसी आधार पर चंद्रा की नियुक्ति हुई। 

सुशील चंद्रा CBDT के चेयरमैन भी रहे हैं। आईआरएस अधिकारी रहते हुए सुशील चंद्रा यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कई अहम पदों पर तैनात रहे हैं। इतना ही नहीं चंद्रा गुजरात में महानिदेशक (इन्वेस्टिगेशन ) के पद पर भी तैनात थे। चंद्रा को इंटरनैशनन टैक्शेसन का अच्छा जानकार माना जाता है।

2022 में कई राज्यों में है चुनाव 
नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को अगले साल ही कई राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने हैं। यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में उनको बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त विधानसभा चुनाव हैं।