प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच गुरुवार देर रात हुई बातचीत ने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई को एक अच्छी दिशा दी है। दोनों की बातचीत में वैक्सीन के अलावा आर्थिक मोर्च पर भी फिर से उठ खड़े होने पर चर्चा हुई।बता दें कि बाइडेन ने 8 करोड़ वैक्सीन डोनेट करने का ऐलान किया है।

नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को अमेरिका ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से फोन पर हुई बातचीत ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत किया है। बाइडेन ने 8 करोड़ वैक्सीन डोनेट करने का ऐलान किया है। इसमें से 70 लाख डोज भारत, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान को भी मिलेंगे। बता दें कि मोदी और हैरिस की पहली बार बातचीत 21 जनवरी को हुई थी। तब एक दिन पहले हैरिस ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बातचीत की है। कोविड नियंत्रण के लिए ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग के मुद्दे पर हुई वार्ता में यूएस वाईस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने भारत को हर स्तर सपोर्ट और मदद का आश्वसासन दिया। 

वैक्सीन कोआपरेशन और मेडिकल हेल्प पर चर्चा
पीएम मोदी और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दोनों देशों के बीच वैक्सीन कोआपरेशन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही पोस्ट-कोविड ग्लोबल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर वार्ता के साथ महामारी की वजह से उत्पन्न अर्थव्यवस्था संकट को लेकर भी चिंता व्यक्त करने के साथ इससे उबरने के लिए व्यापक स्तर पर सहयोग की बात कही गई। 

मोदी ने दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का निमंत्रण दिया है। साथ ही अमेरिका के सहयोग के लिए धन्यवाद बोला। मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच वैक्सीन को लेकर सहयोग और मजबूत करने के लिए की जा रही कोशिशों पर बात की। साथ ही दुनिया की हेल्थ और इकोनॉमी रिकवरी पर भी एक साथ काम करने पर जोर दिया।

भारत सहित कई देशों को अमेरिका देगा 8 करोड़ डोज
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा कि अमेरिका 8 करोड़ वैक्सीन दुनियाभर को डोनेट करेगा। इनमें से 1.9 करोड़ डोज ग्लोबल चेन कोवेक्स के जरिये भेजी जाएंगी। अमेरिका 60 लाख डोज लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों को देगा, जबकि 70 लाख डोज साउथ और साउथ-ईस्ट एशिया को। 50 लाख डोज अफ्रीकी देशों को भेजी जाएंगी। बाइडेन के अनुसार, 60 लाख डोज महामारी से अधिक प्रभावित देशों को दी जाएंगी। 70 लाख डोज भारत के अलावा नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान को भेजी जाएंगी। अमेरिका ने पहले बैच के लिए 2.5 करोड़ डोज भेजने की तैयारी कर ली है।

भारत में गेम-चेंजर की क्षमता
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि वैक्सीन के प्रोडक्शन और संग्रहण की क्षमता (volume of capacity) के मामले में भारत गेम-चेंजर की भूमिका रखता है। अमेरिका ने भारत से वैक्सीन का उत्पाद बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इस दिशा में 500 मिलियन डॉलर लगाए हैं।