जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने रविवार को एक आतंकी को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ शोपियां के रावलपोरा इलाके में हुई। यहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार रात से ही मुठभेड़ जारी है। 

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने रविवार को एक आतंकी को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ शोपियां के रावलपोरा इलाके में हुई। यहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार रात से ही मुठभेड़ जारी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, शोपियां के रावलपोरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। 

Scroll to load tweet…

जम्मू कश्मीर पुलिस ने 9 वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट जारी की
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 9 वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट जारी की है। पुलिस के मुताबिक, ये आतंकवादी श्रीनगर और कश्मीर घाटी में बाहरी इलाके में सक्रिय हैं। पुलिस का कहना है कि ये कई अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं। पोस्टर में वसीम कादिर मीर, शहद खुर्शीद, अस्तन मोहल्ला नटपोरा, इरफान अहमद सोफी, बिलाल अहमद भट, साकिब मंजूर डार, अबिरार नदीम भट, मोहम्मद युसूफ डार, मोहम्मद अब्बास शेख और उबैद साफी डार का नाम है।