दिल्ली में एक किशोर शुक्रवार की सुबह एक पेड़ से लटका मिला। वह मानसिक बीमारी से पीड़ित था। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय एक लड़का सुबह करीब सात बजे वजीराबाद इलाके में पेड़ से लटका मिला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसके पिता की मौत तब हो गई थी जब वह दो साल का था।
नई दिल्ली. दिल्ली में एक किशोर शुक्रवार की सुबह एक पेड़ से लटका मिला। वह मानसिक बीमारी से पीड़ित था। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय एक लड़का सुबह करीब सात बजे वजीराबाद इलाके में पेड़ से लटका मिला। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसके पिता की मौत तब हो गई थी जब वह दो साल का था। उसके पिता की मौत के बाद, उसकी मां नौकरी के लिए मुंबई गई और वाापस नहीं आई तथा किसी और से शादी कर ली।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

पुलिस ने बताया कि वह दिल्ली में अपने दादा-दादी के साथ रह रहा था। उसके दादा रिक्शा चलाते हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक पढ़ाई करता था और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसने खुदकुशी की है।
