चंद्रशेखर ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि लोगों को इस संकट के समय में साथ खड़ा होना चाहिए और उन्हें लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करना चाहिए। ताकि कोरोना जैसे महामारी से बचा जा सके। उन्होंने इस दौरान बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में काम करने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, तकनीशियनों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वच्छता कर्मियों को धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली. चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस अबतक पूरी दुनिया में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों कि जान ले चुका है। वहीं 22 लाख से अधिक लोग में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लगभग पूरी दुनिया इस वायरस से लड़ रही है। करीब 115 देशों के लोग इस वायरस के कारण घरों में कैद है। लेकिन जो कैद नहीं है वो हैं हमारे डॉक्टर, नर्स और चिकित्सा कर्मी। ये वो योद्धा है जो इस संकट के समय में सबसे आगे हो कर कोरोना जैसे महामारी से लड़ रहे हैं। तो जाहिर सी बात है कि ऐसे में वे बाकी दुनिया कि रक्षा के लिए अपने जीवन को खतरे में भी डाल रहे हैं। ऐसे में राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने एक वीडियो संदेश जारी कर डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मी के प्रति अभार व्यक्त किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्यसभा सांसद ने डॉक्टरों को किया धन्यवाद

Scroll to load tweet…

चंद्रशेखर ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि लोगों को इस संकट के समय में साथ खड़ा होना चाहिए और उन्हें लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करना चाहिए। ताकि कोरोना जैसे महामारी से बचा जा सके। उन्होंने इस दौरान बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में काम करने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, तकनीशियनों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वच्छता कर्मियों को धन्यवाद दिया। बता दें कि बेंगलुरू के विक्टोरिया अस्पताल में केवल कोरोना वायरस के मरीजों का ही उपचार किया जा रहा है। 

विक्टोरिया अस्पताल में करीब 1700 बेड हैं। साथ ही आइसोलेशन वार्ड से लेकर आइसीयू व वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं की कोई कमी नहीं है।
यही कारण है कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सबसे पुराने अस्पताल को इस काम के लिए चुना। इसका फायदा यह हुआ कि कोरोना के सभी मरीजों का उपचार एक ही छत के नीचे संभव हो पाया।