3 नवंबर 1957 को लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा गया। जो आसमान के पार जाने वाला पहला जीवित प्राणी था। जिसके बाद इंसानों के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता साफ हुआ था।

नई दिल्ली. सभ्यता की शुरूआत से ही इंसान की जिज्ञासा ने उसे नये-नये अविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। अपनी जरूरत की चीजों की खोज के बाद इंसान ने आसमान को छूने के लिए हवाई जहाज का अविष्कार किया और फिर अंतरिक्ष की अनंत गहराइयों को नापने के प्रयास में अंतरिक्ष यान बना डाला। इंसान यहीं नहीं रूका और अब उसे यह देखना था कि आखिर अंतरिक्ष में क्या है? मानव रहित अंतरिक्ष यान तो वह भेज चुका था लेकिन इंसान को वहां भेजने का जोखिम उठाने से पहले जीवित प्राणी के रूप में एक कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया गया। जिसे आज ही के दिन अंतरिक्ष रवाना किया गया था। इसके साथ ही 3 नवंबर को और भी रोचक तथ्य जुड़े है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज ही के दिन अंतरिक्ष भेजा गया था जीव

तत्कालीन सोवियत संघ ने 3 नवंबर 1957 को लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा जो नीले आसमान के पार गया पहला जीवित प्राणी था। इस प्रयोग के सफल होने के बाद इंसान के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता बना। देश दुनिया के इतिहास में 3 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का पूरा ब्यौरा इस प्रकार है-
1618 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। जिसने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक शासन किया। अपने समय के सबसे धनी और शक्तिशाली शासक औरंगज़ेब के शासन में मुग़ल साम्राज्य अपने विस्तार के चरम पर पहुंचा।
1903: पनामा ने कोलंबिया से आजादी का ऐलान किया।
1906 : भारतीय सिनेमा और रंगमंच के सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म। अपने अभिनय और बुलंद आवाज से उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया। इनमें ‘अलैक्जैंडर द ग्रेट’ और ‘मुगले आजम’ का जिक्र खास तौर से किया जा सकता है।
1911 : लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरूआत की।
1933 : अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का जन्मदिन। जिन्होंने कल्याणकारी अर्थव्यवस्था और सामाजिक चयन की थ्योरी देकर समाज के गरीब सदस्यों की समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित किया।
1957: सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंचा वह पहला जीवित प्राणी था।
1992 : राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने।
2004 : अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया।
2014 : आतंकवादियों के हमले में 11 सितंबर 2001 को तबाह हुए न्यूयार्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह बने नये परिसर को खोला गया।