उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अनुज चेतन सरस्वती नाम के साधु पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साधु पर आरोप है कि साधु ने 5-5 शाद‍ियां कीं और फ‍िर नशीले इंजेक्शन देकर पत्न‍ियों को देह व्यापार के धंधे में झोंक द‍िया। 

शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शख्स ने साधु बनकर मानवता पर एक काला धब्बा लगाया है। साधु ने 5-5 शाद‍ियां कीं और फ‍िर नशीले इंजेक्शन देकर पत्न‍ियों को देह व्यापार के धंधे में झोंक द‍िया। साधु की जाल में फंसी महिलाओं ने पुल‍िस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिलाओं ने डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से शिकायत की है। जिसके बाद डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी साधु के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तंत्र विद्या से महिलाओं का करता है शिकार 

डीआईजी से शिकायत करते हुए महिलाओं ने अनुज चेतन सरस्वती नाम के साधु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप है क‍ि अनुज चेतन सरस्वती, साधु के रूप में हैवान है। वह सत्संग करता है और तंत्र विद्या कर महिलाओं को अपने जाल में फंसा लेता है। 

महिलाओं का आरोप है कि इस साधु ने अब तक 5 शादियां की हैं। महिलाओं का आरोप है कि वह इसी तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसा लेता है, फिर उन्हें नशीला इंजेक्शन देता है और देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता है। जो भी महिला उसकी बात नहीं मानती उसको बुरी तरह से मारता-पीटता है और बंधक बनाकर रखता है। महिलाओं का कहना है कि उसकी एक पत्नी आत्महत्या कर चुकी है जबकि बाकी पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं। 

डीआईजी ने 3 दिन में दिए कार्रवाई के निर्देश 

वहीं, इस मामले में डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने बताया है क‍ि कुछ महिलाएं उनके पास आई थीं। उन्होंने अनुज चेतन सरस्वती नाम के शख्स पर आरोप लगाया है। महिलाओं ने कुछ फोटोग्राफ भी दिखाए है जिनके आधार पर लगता है कि आरोपी साधु महिलाओं के साथ उनकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करता है। डीआईजी ने कहा कि शाहजहांपुर पुलिस को मामले की 3 दिन के अंदर जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।