थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर ऑटो रिक्शा से जा रही दो बहनों के साथ बाइक सवार बदमाशों ने बीती रात लूटपाट की।

नोएडा(Noida). थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर ऑटो रिक्शा से जा रही दो बहनों के साथ बाइक सवार बदमाशों ने बीती रात लूटपाट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक समरेश कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा क्षेत्र की रहने वाली कुमारी रिंकी बीती रात को अपनी बहन के साथ ऑटो रिक्शा में सवार होकर ग्रेटर नोएडा से अपने घर जा रही थी। ऑटो रिक्शा उनका भाई चला रहा था।

उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी से आगे चलते ऑटो से उनके गले से सोने की चेन लूट ली। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की शिकायत पीड़िता ने आज सुबह पुलिस से की है। मामले की जांच की जा रही है।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]