भारतीय हाईकमीशन के दो लापता अफसरों की इस्लामाबाद में गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर भारत ने सख्त हिदायत दी है। भारत ने पाकिस्तानी हाईकमीशन को समन भेजा। भारत ने विरोध पत्र में पाकिस्तान से कहा है कि गिरफ्तार किए गए अफसरों को परेशान ना किया जाए और ना उनसे किसी तरह की पूछताछ की जाए।  

नई दिल्ली. भारतीय हाईकमीशन के दो लापता अफसरों की इस्लामाबाद में गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर भारत ने सख्त हिदायत दी है। भारत ने पाकिस्तानी हाईकमीशन को समन भेजा। भारत ने विरोध पत्र में पाकिस्तान से कहा है कि गिरफ्तार किए गए अफसरों को परेशान ना किया जाए और ना उनसे किसी तरह की पूछताछ की जाए। वहीं दूसरी ओर भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को विदेश मंत्रालय बुलाया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुबह आई गायब होने की खबर
सुबह पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो भारतीय अफसर गायब होने की खबर आई। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी पिछले 5 घंटे से लापता हैं। दोनों अफसर काम पर निकले थे। लेकिन दफ्तर नहीं पहुंचे। इस मामले में पाकिस्तान के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। 

Scroll to load tweet…

भारत ने पाकिस्तान के दो अधिकारियों को किया था निष्कासित
इससे पहले भारत ने इसी महीने में जासूसी करने के आरोप में दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग से दो अफसरों को निष्कासित किया था। साथ ही इन अधिकारियों को 24 घंटे में देश छोड़ने के लिए कहा था। इस कार्रवाई से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया था।