सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने आज कोर्ट की कैंटीन में सप्राइज विजिट की।

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने आज कोर्ट की कैंटीन में सप्राइज विजिट की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद वकीलों के साथ कॉफी भी पी। इनमें जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस विक्रम नाथ ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह और आनंद ग्रोवर के साथ कॉफी पी। इस दौरान उन्होंने काफी देर तक चर्चा भी की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट्स की मानें तो आज कल यह ट्रेंड बन गया है। चीफ जस्टिस DY Chandrachud भी इसी तरह की विजिट के लिए जाने जाते है। वह भी ऐसे ही वकीलों से मुलाकात के लिए अचानक से पहुंच जाते है।

कोर्ट अधिकारी की मानें तो अधिकतर जज अपने चैंम्बर में खाना-पीना करते हैं। अब जज परिसर का चक्कर लगाते हैं, जो असामान्य बात है।