दिल्ली पुलिस ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने राजधानी के सराय काले खां इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों को सोमवार रात 10 बजे मिलेनियम पार्क से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्‍टल और 10 जिंदा कारतूस मिले हैं। 

नई दिल्‍ली. दिल्ली पुलिस ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने राजधानी के सराय काले खां इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों को सोमवार रात 10 बजे मिलेनियम पार्क से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्‍टल और 10 जिंदा कारतूस मिले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस को आतंकियों के यहां पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए योजना बनाई। पकड़े गए एक आतंकी का नाम अब्दुल लतीफ है, वह बारामूला जिले के डोरू गांव का है। दूसरे का नाम अशरफ खटाना है, वह कुपवाड़ा का रहने वाला है। दोनों की उम्र 20-22 साल है। 

Scroll to load tweet…

अलर्ट हुआ था जारी
इसी महीने भारतीय खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली एनसीआर समेत देश के बड़े महानगरों में आतंकी हमले का खतरा जाहिर किया था। यह अलर्ट हाल ही में विदेशों में हुए आतंकी हमलों को देखते हुए जारी किया गया था। 

खुफिया एजेंसियों ने कहा था कि आतंकी विदेशी मूवमेंट वाले इलाके, नई दिल्ली इलाके में विदेशी दूतावास, चर्च और दूसरे धार्मिक स्थल, बड़े होटल समेत महत्वपूर्ण इमारतों में से किसी पर भी बड़ा हमला कर सकते हैं। इसके बाद दिल्‍ली में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।