संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर का दौरा करने के बाद वहां के हालातों पर चिंता जताई है। युएन के प्रतिनिधियों ने हालात का जायाजा लेने के बाद कहा कि भारत को कश्मीर में नागरिकों के अधिकार बहाल करने चाहिए। 

कश्मीर. संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर का दौरा करने के बाद वहां के हालातों पर चिंता जताई है। युएन के प्रतिनिधियों ने हालात का जायाजा लेने के बाद कहा कि भारत को कश्मीर में नागरिकों के अधिकार बहाल करने चाहिए। घाटी लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इस मामले में भारत की तारीफ भी की। युएन ने कहा कि भारत ने कश्मीर में हालात सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आर्टिकल 370 हटने के बाद से लगी बंदिशें
भारत सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35 ए हटा दी थी। जिसके बाद से कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा भी खत्म हो गया था। और कश्मीर को दो केन्द्र शआसित प्रदेशों में बांट दिया गया था। सरकार के इस फैसले के बाद से ही कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई तरह की बंदिशें लगाई गई थी, जो कि अभी तक जारी हैं। 

पाकिस्तान भेज रहा आतंकी
कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छिनने से सबसे अधिक परेशानी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को हुई है। पाकिस्तान भारत सरकार के इस फैसले से बौखलाया हुआ है। और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस फैसले की निंदा कर रहा है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र और चीन, अमेरिका जैसे देशों से भी इस मामले पर मदद मांगी थी, पर हर जगह उसे निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद से पाकिस्तान ने आतंकियों की फौज भेजकर भारत में ङालात बिगाड़ने की कोशिश की है। इस कड़ी में कई आतंकी हमले हो चुके हैं, जिनमें आम नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों की भी मौत हुई है।