उत्तर प्रदेश (UP) सरकार के लिए परेशानी की वजह बने उन्नाव कांड के आरोपी पकड़े जा चुके हैं और इसका खुलास हो गया है। इसके पीछे प्रेम प्रसंग को मुख्य वजह बताया जा रहा है। 

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश (UP) सरकार के लिए परेशानी की वजह बने उन्नाव कांड के आरोपी पकड़े जा चुके हैं और इसका खुलास हो गया है। इसके पीछे प्रेम प्रसंग को मुख्य वजह बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अगर मुखबिर ने आरोपियों को भागते हुए नहीं देखा होता, तो उन्हें इतनी आसानी से नहीं पकड़ा जा सकता था। पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने आरोपियों को भागते हुए देख लिया था और और पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसी सुराग के आधार पर उन्हें दबोच लिया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहा लखनऊ रेंज की आईजी ने
उन्नान कांड का खुलासा करते हुए लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस ने एक नाबालिग समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी विनय उर्फ लंबू शामिल है। वारदात के वक्त उसका नाबालिग दोस्त भी मौके पर मौजूद था। जब दोनों वारदात को अंजाम देकर खेत से भाग रहे थे, तभी पुलिस के एक मुखबिर की नजर उन पर पड़ गई थी।

प्रेम प्रसंग का मामला बताया
पुलिस इस केस की जांच तीन थ्योरी के आधार पर कर रही थी। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही थी। जब मामले का खुलासा हुआ था, तब यब बात सच निकली। आईजी ने बताया कि आरोपी विनय और पीड़ित लड़कियों के खेत गांव में साथ-साथ हैं। जो लड़की अस्पताल में भर्ती है, उससे आरोपी पहले मिला था और उनमें दोस्ती हो गई थी। विनय उस लड़की से प्यार करने लगा था। जब विनय ने यह बात लड़की से कही तो उसने उसे ठुकरा दिया। विनय ने लड़की का फोन नंबर भी मांगा था, जो लड़की ने नहीं दिया। इसके बाद नाराज होकर उसने लड़की को मारने की योजना बनाई।

क्या कहा आरोपी ने
आरोपी विनय ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह जिस लड़की से प्यार करता है, वह अस्पताल में भर्ती है। उसने कहा कि वारदात के दिन जब वह लड़की से बात कर रहा था, तब उसने दूसरी दोनों लड़कियों से नमकीन भी मंगवाई थी। विनय ने कहा कि उसने एक ही लड़की को कीटनाशक मिला पानी पीने के लिए दिया था, लेकिन उसी बोतल से दूसरी लड़कियों ने भी पानी पी लिया। इसके बाद उन तीनों के मुहं से झाग निकलने लगा और वे बेहोश हो गईं। 

इसके बाद फरार हो गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि इसके बाद विनय और उसके नाबालिग साथी ने उन तीनों को उठाकर उन्हीं के खेत में डाल दिया और मौके से फरार हो गए। इस बीच, रास्ते में पुलिस के मुखबिर ने उन्हें भागते हुए देख लिया। उसी मुखबिर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और आरोपी पकड़े गए।