उत्तराखंड सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। 10 मार्च को तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एक दिन बाद यानी 12 मार्च को 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस टीम को तीरथ सिंह रावत की टीम-11 भी कहा जा रहा है। 

नई दिल्ली. उत्तराखंड सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। 10 मार्च को तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एक दिन बाद यानी 12 मार्च को 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस टीम को तीरथ सिंह रावत की टीम-11 भी कहा जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शपथ ग्रहण के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा, अभी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। जल्द ही हम विभागों का भी बंटवारा कर देंगे। 4 साल में हमारी सरकार ने जो काम किया है उसे आगे बढ़ाते हुए जनता के बीच में जाएंगे। 2022 में हम विधानसभा चुनवा को दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे। 

तीरथ सिंह की टीम-11

1- सतपाल महाराज 
2- बंशीधर भगत 
3- बिशन सिंह चुफाल 
4- यशपाल आर्य 
5- अरविंद पाण्डेय 
6- सुबोध उनियाल 
7- हरक सिंह रावत
8- गणेश जोशी 
9- धन सिंह रावत 
10-स्वामी यतीश्वरानंद 
11-रेखा आर्य 

7 पुराने 4 नए कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
कैबिनेट में बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल और गणेश जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जबकि रेखा आर्य, धनसिंह रावत और स्वामी यतीश्वरा नंद को राज्यमंत्री के तौर पर जगह दी गई है।

Scroll to load tweet…

उत्तराखंड के नए सीएम कौन हैं
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ ली। तीरथ सिंह फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।