देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अहम फैसला किया है। अब अप्रैल में हर रोज वैक्सीनेशन होगा। यानी छुट्टी के दिन भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई जा सकती है। इसके लिए सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि छुट्टी पर भी सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की जाए। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अहम फैसला किया है। अब अप्रैल में हर रोज वैक्सीनेशन होगा। यानी छुट्टी के दिन भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई जा सकती है। इसके लिए सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि छुट्टी पर भी सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की जाए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार का फोकस तेजी से वैक्सीनेशन करने का है। इसके लिए सरकार ने राज्यों से छुट्टी वाले दिन भी ऐसी व्यवस्था कनरे के लिए कहा है, ताकि उस दिन भी टीका लग सके।

भारत में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हुआ
भारत में 1 अप्रैल यानी आज से वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इस चरण में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। भारत में 16 जनवरी को पहला चरण शुरू हुआ था। इसमें हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। वहीं, दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों को टीका लगाया गया था। यह चरण 1 मार्च को शुरू हुआ था। पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत देश के तमाम गणमान्य नागरिकों ने इसी चरण में वैक्सीन लगवाई थी। 

भारत में 6.24 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी 
देश में अब तक दिए गए कोविड-19 वैक्सीन डोज की कुल संख्या आज 6.24 करोड़ से अधिक हो गई है। इनमें 82,00,007 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज और 52,07,368 स्वास्थकर्मियों को दूसरी डोज दी गई है। इसके अलावा 90,08,905 फ्रंट लाइन वर्क्स (पहली डोज), 37,70,603 फ्रंट लाइन वर्क्स (दूसरी डोज), 60 वर्ष से अधिक आयु के 2,90,20,989 लाभार्थी (पहली डोज), 36,899 (दूसरी डोज), 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले अन्य बीमारियों से पीड़ित लाभार्थियों 71,58,657 (पहली डोज) और 4,905 (दूसरी डोज) शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में 72,072 केस मिले
भारत में पिछले 24 घंटे में 72,072 केस मिले हैं। वहीं, 40,417 लोग ठीक हुए और 458 मरीजों की मौत भी हुई। देश में अब तक करीब 1.22 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से 1.44 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अभी 5.8 लाख एक्टिव केस हैं।