26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में किसानों ने जो ट्रैक्टर रैली की और उस दौरान उपद्रव हुआ, उसका खुलासा एक नए वीडियो में हुआ है।

नेशनल डेस्क। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में किसानों ने जो ट्रैक्टर रैली की और उस दौरान उपद्रव हुआ, उसका खुलासा एक नए वीडियो में हुआ है। इस वीडियो में लाल किले पर झंडा फहराने की पूरी साजिश सामने आ रही है। यह जो नया वीडियो सामने आया है, उससे जाहिर होता है कि इस ट्रैक्टर परेड के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने की साजिश रची गई थी। इस वीडियो से अब पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है कि यह साजिश कैसे रची गई और किन लोगों की इसमें भूमिका थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कह रहा है एक शख्स
इस वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि तिरंगा उतार दो। वह यह भी कह रहा है कि गेट नहीं खोला तो गेट को तोड़ दिया जाएगा। इसके बावजूद वहां पर तैनात जवान गेट खोलने से इनकार कर देता है। इस शख्स का नाम इकबाल सिंह बताया जा रहा है, जो गेट को तोड़ने की बात कह रहा है। इसके बाद उपद्रव शुरू हो जाता है और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी धावा बोल देते हैं।

लापता है इकबाल सिंह
फिलहाल, इकबाल सिंह नाम के शख्स का कोई पता नहीं चल पा रहा है। वीडियो में उसे तलवार लिए देखा जा सकता है। वह सबसे आगे बढ़ कर प्रदर्शनकारियों को भड़का रहा है। इसके अलावा, वह प्रदर्शनकारियों के बीच जाकर उन्हें आगे बढ़ लाल किला में घुसने के लिए कहता नजर आ रहा है।

दिल्ली पुलिस ने की इनाम की घोषणा
वीडियो से जाहिर है कि लाल किले में हुए उपद्रव और वहां निशान साहिब का झंडा फहरवाने में में इकबाल सिंह की मुख्य भूमिका रही है। अभी वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। दिल्ली पुलिस ने इकबाल सिंह का पता बताने के लिए 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।