विकास दुबे की मौत पर उसके पिता ने जो कहा वो चौंकाने वाला है। कानपुर में उसके पिता ने कहा, हमें किसी ने बताया कि हमारा बेटा मारा गया है हमने कहा ठीक किया गया। फिर उनसे सवाल पूछा गया कि क्या आप उसके अंतिम संस्कार पर जाएंगे? तब उन्होंने कहा, मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। हमारा कहा वो मानता तो आज इस दशा को क्यों प्राप्त होता। उसने हमारी कभी मदद नहीं की।

नई दिल्ली. विकास दुबे की मौत पर उसके पिता ने जो कहा वो चौंकाने वाला है। कानपुर में उसके पिता ने कहा, हमें किसी ने बताया कि हमारा बेटा मारा गया है हमने कहा ठीक किया गया। फिर उनसे सवाल पूछा गया कि क्या आप उसके अंतिम संस्कार पर जाएंगे? तब उन्होंने कहा, मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। हमारा कहा वो मानता तो आज इस दशा को क्यों प्राप्त होता। उसने हमारी कभी मदद नहीं की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विकास दुबे की पत्नी और बच्चा

"मुझे न्याय मिलने में 19 साल लगे"
विकास दुबे ने 2001 में पुलिस स्टेशन के अंदर घुसकर पूर्व राज्य मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या कर दी थी। आज संतोष शुक्ला के भाई ने कहा, मुझे न्याय मिलने में19साल लगे। जिन परिवार के लोगों की उसने हत्या की वो सब लोग आज कहीं न कहीं प्रसन्न हैं। माननीय योगी जी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उनका धन्यवाद।

"पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई" 
उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार का विकास दुबे के एनकाउंटर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, विकास दुबे ने घायल पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया और उसे घेरकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। उसने पुलिस टीम पर जान लेने की लिए फायरिंग की। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त एसटीएफ के दो लोग घायल हैं।