दिल्ली में उप राज्यपाल की नियुक्त कर दी गई है। उपराज्यपाल को लेकर दिल्ली में हमेशा से आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार के बीच टकराहट होती रहती रही है। कुछ दिनों पूर्व ही केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश लाकर उप राज्यपाल की शक्तियों में काफी बढ़ोतरी कर दी थी। 

नई दिल्ली। दिल्ली को अपना नया उपराज्यपाल मिल गया है। विनय कुमार सक्सेना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नए उपराज्यपाल होंगे। दिल्ली में एलजी का पद कुछ दिनों से रिक्त था। तत्कालीन उप राज्यपाल अनिल बैजल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। नवनियुक्त उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्र सरकार में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रपति कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत के राष्ट्रपति को विनय कुमार सक्सेना को उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त करने में प्रसन्नता हो रही है।

नजीब जंग के बाद अनिल बैजल ने संभाला था पद

एक सेवानिवृत्त सिविल सेवक बैजल ने अपने पूर्ववर्ती नजीब जंग के अचानक इस्तीफे के बाद दिसंबर 2016 में उपराज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। अनिल बैजल ने भी बीते दिनों अचानक इस्तीफा दे दिया। 

बिजनेस वर्ल्ड के व्यक्ति को बनाया एलजी

विनय कुमार सक्सेना, बिजनेस वर्ल्ड से ताल्लुक रखते हैं। इसके पहले अभी तक दिल्ली में उप राज्यपाल के पद पर रिटायर्ड आईएएस या आईपीएस को ही नियुक्त किया जाता रहा। कॉरपोरेट से लेकर एनजीओ क्षेत्र में काम कर चुके विनय कुमार सक्सेना मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष बनाए गए थे। उनकी नियुक्ति 27 अक्टूबर 2015 को हुई थी। मूल रूप से यूपी के रहने वाले सक्सेना का जन्म 23 मार्च 1958 हुआ था। कानपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले विनय कुमार सक्सेना पायलट की ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। सक्सेना को खादी को ब्रांड बनाने का भी श्रेय है। 

छोटे से पद से शुरू किया था करियर

विनय कुमार सक्सेना ने राजस्थान में जेके ग्रुप के सहायक अधिकारी करियर को शुरू किया। इसके बाद वह सीमेंट प्लांट में 11 साल तक काम करने के बाद 1995 में गुजरात बंदरगाह परियोजना में जनरल मैनेजर के रूप में कार्य किया। इस कंपनी में वह सीईओ तक बने। इसके बाद धोलर पोर्ट प्रोजेक्ट के डॉयरेक्टर बनाए गए। अक्टूबर 2015 में सक्सेना को खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।

यह भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट ने कहा जजों पर आरोप लगाना आजकल फैशन बना, यूपी और महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले

बीजेपी के एक और सांसद अर्जुन सिंह ने छोड़ी पार्टी, विधायक पवन सिंह भी बोल सकते हैं बॉय

मौत का ऐसा दर्दनाक तरीका शायद ही कोई चुने, कितनी बेबस होंगी मां व दो बेटियां कमरे को गैस चैंबर में बदलते वक्त

मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थी विस्मया, गवर्नमेंट जॉब वाले पति ने दहेज की लालच में कर दिया सबकुछ खत्म