गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि प बंगाल में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पहले चरण में भाजपा 30 में से 26 सीटें जीतेगी। वहीं, अमित शाह के इस दावे के बाद तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आग बबूला हो गईं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री कह रहे हैं कि भाजपा 26 सीटें जीतेगी, क्या वे ईवीएम में घुसे हैं।  

नई दिल्ली. गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दावा किया कि प बंगाल में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पहले चरण में भाजपा 30 में से 26 सीटें जीतेगी। वहीं, अमित शाह के इस दावे के बाद तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आग बबूला हो गईं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री कह रहे हैं कि भाजपा 26 सीटें जीतेगी, क्या वे ईवीएम में घुसे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहा ममता ने?
ममता बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गृह मंत्री कह रहे हैं कि वे पहले चरण में 30 में से 26 सीटें जीतेंगे। क्या आप ईवीएम में घुस चुके हो? आप ये क्यों नहीं कह देते कि भाजपा सभी 30 सीटें जीतेगी। 2 मई तक का इंतजार करो, टीएमसी जीतेगी। बाहरी लोग बंगाल की सत्ता हासिल नहीं कर सकते। 

भाजपा लोगों को खरीदने की कोशिश कर रही- ममता
ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास बहुत पैसा है। वे लोगों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी जमीनें खींच रहे हैं। अडाणी उनके दोस्त हैं, इसलिए वे सबकुछ छीन लेंगे। इन बाहरी लोगों को खदेड़ दो, भाजपा को वैसे ही भगा दो जैसे सीपीआई को भगाया था। 

यह अमित शाह का माइंड गेम- टीएमसी सांसद
टीएमसी सांसद डरेक ओ ब्रायन ने कहा कि अमित शाह का पूर्वानुमान माइंड गेम है। टीएमसी ही चुनाव में जीतेगी। वे ऐसी भविष्यवाणियां सूखे चेहरे से कर रहे हैं। देखिए दिल्ली, झारखंड और छत्तीसगढ़ में क्या हुआ था। यह भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली से टोनिक देने की कोशिश की है। लेकिन यह काम नहीं करेगा।