अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत आएंगे। भारत में यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। व्हाइट हाउस ने 10 फरवरी को यह जानकारी दी। 

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत आएंगे। भारत में यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है। व्हाइट हाउस ने 10 फरवरी को यह जानकारी दी। ट्रम्प के साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी साथ रहेंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्हाइट हाउस के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प दिल्ली और गुजरात का दौरा करेंगे। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है। इसके अलावा गुजरात ने महात्मा गांधी और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई।

इन समझौतें पर बन सकती है सहमति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरे पर ट्रम्प और मोदी से लंबे समय से अटके द्विपक्षीय व्यापार समझौते के अलावा नागरिक उड्डयन समझौते पर सहमति बन सकती है। ट्रम्प की यह यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है, जब भारत में आर्थिक सुस्ती और नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

पिछले साल गणतंत्र दिवस का न्योता ठुकरा दिया था
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भारत ने ट्रम्प को गणतंत्र दिवस पर न्योता भेजा था। हालांकि, उन्होंने आने के लिए हामी नहीं भरी थी।