उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुबह उनकी किडनी फेल हो गई। उन्हें लाफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि चेतन चौहान कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुबह उनकी किडनी फेल हो गई। उन्हें लाफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि चेतन चौहान कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जुलाई में कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
चेतन चौहान की जुलाई में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन इधर कुछ दिनों से उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ रही है। 

- डॉक्टर्स के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर है। बता दें कि चेतन अमरोहा जिले की नौगांवा सीट से विधायक हैं। 

क्रिकेटर से सांसद फिर विधायक का सफर
चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के अहम बल्लेबाज रह चुके हैं। वे भाजपा से लोकसभा सांसद भी रहे हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में चेतन चौहान भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे। 

- चेतन चौहान ने 40 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने सात एकदिवसीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट में चेतन चौहान के नाम 2084 रन दर्ज हैं। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन है।