पूर्वी लद्दाख में भारत चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हैं। चीन की हरकत का विरोध करते हुए चीनी निवेश वाली जोमैटो के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

कोलकाता. पूर्वी लद्दाख में भारत चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हैं। चीन की हरकत का विरोध करते हुए चीनी निवेश वाली जोमैटो के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कुछ कर्मचारियों ने नौकरी भी छोड़ दी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने टी शर्ट जलाकर चीन का विरोध किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोमैटो के कर्मचारियों ने कोलकाता के बेहाला इलाके में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि जोमैटो में चीन की कंपनी अलीबाबा का निवेश है, इसलिए वे विरोध कर रहे हैं। 

भूखे मरने के लिए तैयार- प्रदर्शनकारी
विरोध में शामिल एक कर्मचारी ने कहा, हम भूखे मरने के लिए तैयार हैं। लेकिन ऐसी कंपनी में काम नहीं करेंगे, जहां चीनी पैसा लगा हो। इतना ही नहीं एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, चीनी कंपनियां भारत से फायदा कमा रही हैं और दूसरी तरफ हमारे जवानों पर हमला हो रहा है। वे हमारी जमीन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।