सार
अंक ज्योतिष (Numerology) भी ज्योतिष विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा है। जिस प्रकार कुंडली में ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में भी प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा है, जिसके आधार पर व्यक्ति के जीवन की तमाम स्थितियों का पता चलता है।
उज्जैन. अंक ज्योतिष (numerology) की महत्ता को सबसे ज्यादा कीरो ने साबित किया है। उन्होंने इसके जरिए कई ऐसी भविष्यवाणियां कीं जो सच साबित हुईं। अंक ज्योतिष में कुल नौ अंक माने गए हैं, सभी का जीवन इन्हीं नौ अंको से जुड़ा है। अंक ज्योतिष से जानिए साल 2022 का पहला महीना जनवरी आपके लिए कैसा रहेगा…
अंक 1
यह माह आपको व्यय की अधिकता रहने की संभावना है। शत्रुओं एवं रोग की भी वृद्धि कर सकता है। माह के आरंभ में परेशानी ज्यादा कर सकता है। माह के मध्य काल में सुधार होगा एवं अंत में आप लाभकारी स्थिति में आ जाएगें। अन्य कार्यों में भी सफलता मिलती जाएंगी। मास मध्य में जीवन साथी के साथ तनाव भी हो सकता है। धार्मिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आय में वृद्धि होगी। कार्य में तेजी आएगी, योजनाएं सफल होंगी। नए कार्य भी जनवरी माह के अंत में बनेंगे।
प्रोफेशन: नौकरी एवं व्यापार के लिए सप्ताह अच्छा होगा, विशेषकर सप्ताह का उत्तरार्ध आपके पक्ष का बना रहेगा। निवेश लाभकारी होंगे एवं प्रमोशन के मौके प्राप्त होंग।
शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। विशेषकर तकनीक एवं मेडिकल के छात्रों का फायदा होगा एवं अच्छे परिणाम प्राप्त होगें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबधी समस्याएं शुरुआती कष्ट देगी किंतु जैसे सप्ताह बीतता जाएगा स्वास्थ्य में सुधार होता जाएगा। चर्मरोग संबधी समस्या हो सकती है।
प्रेम: यह समय ठीक नही साथी के साथ तनाव होने के आसार है एवं अलगाव भी हो सकता है।
करने योग्य: पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।
अंक 2
माह के शुरुआत में ही अत्यधिक कार्य होने से व्यस्तता रहेगी किंतु सफलता पूर्वक सभी को निपटाने में सक्षम होंगे। आपका अहम कई मामलों में बाधक बन सकता है। समय एवं लोगों की उपयोगिता को समझकर उचित निर्णय लेने से लाभ होगा। माह मध्य में लाभ वृद्धि हर्ष दायक होगी एवं योजनाबद्ध कार्य होंगे।
प्रोफेशन: कार्यों में सुधार होगा एवं आप कार्य स्थल पर उपेक्षा का शिकार भी हो सकते है। ध्यान भंग न होने दें।
शिक्षा: स्वयं पर ध्यान देना ज्यादा आवश्यक है। अति आत्मविश्वास घातक हो सकता है। परिणामों को पक्ष में करने के लिए मेहनत करें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माहांत में परिवार के किसी सदस्य को ज्वर संबधी समस्या हो सकती है।
प्रेम: प्रेम प्रसंगों से दूर रहना ही श्रेष्ठ होगा। जीवन साथी से कुछ मामूली मतभेद हो सकते हैं।
करने योग्य: शिवलिंग पर जल मिश्रित दूध या दही से अभिषेक करें।
अंक 3
खोई हुई अथवा उधार में डूबी हुई राशि वापस मिलने की संभावना बनेंगी। आय अच्छी बनीं रहेंगी। शेयरादि में निवेश करने से बचें। संतान से सुख प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं विवाद भी होगा। संतान भी अनुकूल रहेगी तथा पुराने विवादों को सुलझाने में सफल होंगें। न्यायालयीन मामलों में भी सफलता मिलेगी। माहांत में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा एवं भाग्य भी अनुकूल रहेगा।
प्रोफेशन: लेन-देन में सावधानी बरतें एवं नौकरी परिवर्तन का योग बन रहा है।
शिक्षा: माह में शैक्षणिक स्तर अच्छा रहने की संभावना नही है अन्य कार्यों में ज्यादा रूची रहेगी।
स्वास्थ्य: खांसी एवं जुकाम की समस्या हो सकती है। धूम्रपान करने वालों को ज्यादा समस्याएं होंगी।
प्रेम: प्रेम में साथी की वाणी आहत करने वाली हो सकती हैं। विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
करने योग्य: कृष्ण नाम की एक माला जाप करें। पीले पुष्प अर्पण करें।
अंक 4
भाग्य सर्वथा अनुकूल है। 3 तारीख से माह आरंभ में आय को प्रभावित कर सकता है। 10 के बाद से पुन: स्थितियों में सुधार आएगा। यात्रा का योग है। आय अच्छी बनीं रहेंगी एवं कार्य समय पर होंगे। योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्य भी प्राप्त होंगे। 11 से 25 सबसे अच्छे दिन रहेंगे एवं ऋण संबंधी समस्या का हल होगा। नए मकान खरीदने संबंधी योजना बन सकती है। 26 से 30 के मध्य में प्रसन्नता रहेगी। खुशी का समाचार प्राप्त होगा।
प्रोफेशन: तेल, चावल, शकर एवं खाद्य सामग्री विक्रता को लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की का योग है।
शिक्षा: शिक्षक प्रसन्न रहेंगें एवं अनपेक्षित बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य: आंखों में जलन एवं श्वांस संबंधी समस्याएं हो सकती है।
प्रेम: प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे एवं जीवन साथी से विवाद हो सकता है।
करने योग्य: निर्धन बालक को लेखन सामग्री का दान करें।
अंक 5
10 जनवरी तक आश्चर्यजनक बातें जानने को मिल सकती है। अज्ञात भय बना रहेगा। कुछ पारिवारिक दबाव भी बन सकता है। यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। मांगलिक उत्सवों में भी शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। 11 से 20 जनवरी के मध्य आय मे कमी आ सकती है। बेकार के कार्यों में समय नष्ट होगा। तनाव एवं विवाद की स्थितियां बनेंगी। खर्च ज्यादा होगा एवं सहयोग की प्राप्ति नही हो पाएगी। 21 जनवरी से समय पक्ष का होता जाएगा। परिस्थितियों में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में रूचि होगी। माहांत में सबसे बेहतर दिन रहेंगे। कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।
प्रोफेशन: कारोबार में शासकीय परेशानी आ सकती है। नौकरी में नई जगह पर भेजा जा सकता है।
शिक्षा: शिक्षास्थल पर अनुचित दण्ड मिल सकता है। संभलकर रहें एवं पढ़ाई पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य: दांई आंख एवं पैरों में परेशानी आ सकती है। पेट भी तकलीफ देगा।
प्रेम: प्रेम में मनमुटाव समाप्त होगा एवं जीवन साथी से सहयोग मिलेगा।
करने योग्य: दुर्गाजी को मीठा पान चढ़ाएं।
अंक 6
माह के आरंभ में समय अच्छा व्यतीत होगा। खर्च एवं आय बराबर रहेगी। नियत कार्य को समय पर कर पाएंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। नए संपर्क बनेंगे। 9 तारीख से ज्यादा सुधार दिखाई देगा। कार्यों में तेजी आएंगी। आय में भी वृद्धि होगी। किमती सामान का नुकसान भी हो सकता है। 15 से 20 को व्यस्तता ज्यादा रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा एवं नए कार्य भी मिलेंगे। माहांत में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार का साथ मिलेगा एवं वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पारिवारिक मित्रों से मुलाकात भी हो सकती है।
प्रोफेशन: प्रमोशन के साथ व्यापार में भी लाभकारी स्थिति बनी रहेगी। लेन-देन में सावधान रहें।
शिक्षा: अनुशासनहीनता हो सकती है। स्वयं को संभाले एवं सबका आदर करें। पढ़ाई से ध्यान भंग होगा।
स्वास्थ्य: क्रोध की अधिकता होगी एवं मन विचलित रहेगा। गिरने या टकराने से चोट लग सकती है। श्वास एवं सर्दी की समस्या के साथ थकावट भी रहेगी।
प्रेम: साथी की अनावश्यक डिमांड़ परेशान कर सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।
करने योग्य: दुर्गाजी को धूप एवं घी का दीपक अर्पण करें।
अंक 7
माहारंभ पूर्ण उत्साह से होगा एवं कार्यों में सफलता को भी प्राप्त करेंगे। सहयोग प्राप्त होगा एवं संतान से सुख प्राप्त होगा, किंतु 5 तारीख के बाद से आय में कमी हो सकती है। बाधाएं आएंगी एवं 10 से 15 तक का समय अच्छा नही रहेगा। 16 तारीख से पुन: स्थिति नियंत्रण में होंगी। 20 से 25 से बहुत ही अच्छा दिन रहेंगे। 26 से 31 जनवरी के मध्य परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। स्थायी संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। भाई सहयोग करेंगे।
प्रोफेशन: नौकरी में साथी कर्मचारी साथ नही देंगे तथा कारोबार में अव्यवस्था हो सकती है।
शिक्षा: अध्ययन के दौरान व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। शिक्षकों को दबाव हो सकता है।
स्वास्थ्य: दांतों में विकार एवं मांसपेशीयों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है।
प्रेम: प्रेमी साथी द्वारा अनादर हो सकता है। वाहनादि का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
करने योग्य: निर्धन बच्चें को दूध का दान करें।
अंक 8
माह के आरंभ में आय में वृद्धि एवं जमीन से लाभ होगा। कार्य में उन्नति एवं सहयोग की प्राप्ति होंगी। 5 से 15 जनवरी को भाइयों से सहयोग एवं अपने कार्य से तारीफ प्राप्त करेंगे। आय सामान्य बनी रहेगी। नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रतिष्ठित एवं काम के व्यक्ति से मुलाकात होगी। 16 से 25 जनवरी के बीच परिवार का साथ मिलेगा एवं अतिथि आगमन हो सकता है। संभलकर रहना होगा। दुख भरा समाचार ज्ञात होगा। व्यय होगा एवं अकेले कहीं जाने से बचें। 26 से 31 जनवरी के बीच सब अनुकूल हो जाएगा।
प्रोफेशन: अनजानों से सावधान रहें एवं लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में विघ्न आ सकता है। अधिकारी भी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।
विद्यार्थी: प्रायोगिक परिक्षाओं में आगे रह सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत बढ़ानी होगी। प्रतियोगिता में विजय प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी समस्याएं एवं रक्तचाप हो सकता है। मुख में चोट एवं पैर में भी मोच संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम: प्रेमी साथी से मधुर संबंध रहेंगे एवं वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। कुंवारों को विवाह प्रस्तावों में विलंब रहेगा।
करने योग्य: दुर्गाजी को खीर का भोग लगाएं।
अंक 9
आरंभ अच्छा रहेगा। फिर भी काम में मन नही लगेगा एवं भविष्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे। अकेलापन भी महसूस होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। 15 से 22 जनवरी को न्यायालयीन मामलों में पिछडऩें का भय है। निकट के लोगों से सावधान रहना होगा। 23 से 28 जनवरी बेहतर दिनों में से रहेंगे। कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे एवं योजनाएं सफल होने के साथ ही धन की प्राप्ति भी सुगमता से होगी। 29 से 31 जनवरी को कार्य की अधिकता होगी एवं ज्यादा समय बेकार के कामों में समय व्यय होगा। अनावश्यक व्यय भी होंगे।
प्रोफेशन: धोखा देने वाले व्यापार में मिल सकते हैं। नौकरी में कार्य के प्रति उदासीनता रहेंगी।
शिक्षा: पढ़ाई में आलस्य बाधक बन सकता है। पुस्तकों में मन नही लगेगा।
स्वास्थ्य: गर्दन एवं कमर में दर्द हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। ज्वर भी आ सकता है।
प्रेम: प्रेमी साथी से अच्छा व्यवहार बना रहेगा एवं वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।
करने योग्य: गाय को हरा चारा खिलाएं।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Numerology Horoscope 2022 अंक 1 का राशिफल: शानदार लीडर और महत्वाकांक्षी होते हैं इस अंक के लोग
Numerology Horoscope 2022 अंक 2 का राशिफल: शांत प्रकृति के होते हैं इस अंक के लोग
Numerology Horoscope 2022 अंक 3 का राशिफल: बुद्धिमान और सच बोलने वाले होते हैं इस अंक के लोग
Numerology Horoscope 2022 अंक 4 का राशिफल: आय बढ़ेगी और योजनाएं भी सफल होंगी
Numerology Horoscope 2022 अंक 5 का राशिफल: पैसों के मामले में बहुत चतुर होते हैं इस अंक के लोग
Numerology Horoscope 2022 अंक 6 का राशिफल: धनवान और स्मार्ट होते हैं इस अंक के लोग
Numerology Horoscope 2022 अंक 7 का राशिफल: तंत्र-मंत्र और गुप्त विद्याओं में माहिर होते हैं इस अंक के लोग
Numerology Horoscope 2022 अंक 8 का राशिफल: रहस्यमयी होते हैं इस अंक के लोग
Numerology Horoscope 2022 अंक 9 का राशिफल: भूमि और भवन के स्वामी होते हैं इस अंक के लोग